March Car Sale (Source. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

नई कार लेने से पहले जान लें, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी ये 10 गाड़ियां

March 2026 Car Sales: हर किसी के मन में एक सवाल जरूर होता है। आखिर कौन सी कार सबसे ज्यादा बिक रही है? खासकर वो लोग जो नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी होती है।

सिमरन सिंह

Top Selling Cars In March 2026: भारत में हर महीने लाखों कारें बिकती हैं, लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल जरूर होता है। आखिर कौन सी कार सबसे ज्यादा बिक रही है? खासकर वो लोग जो नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह जानकारी बेहद काम की होती है।

मार्च 2026 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इस बार भी मार्केट में मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला है। टॉप 10 कारों की लिस्ट में 6 मॉडल इसी कंपनी के हैं, जबकि टाटा, महिंद्रा और हुंडई ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

कार बाजार में जबरदस्त उछाल

मार्च 2026 में कुल 1,76,586 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा है। पिछले साल इसी महीने सिर्फ 1,58,063 कारें बिकी थीं। इस बढ़ोतरी से साफ है कि भारतीय बाजार में कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

नंबर 1 पर फिर डिजायर का कब्जा

  • मारुति सुजुकी डिजायर

मार्च 2026 में 21,224 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह कार लगातार टॉप पर बनी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें शानदार उछाल आया है और कुल मार्केट में मारुति सुजुकी हिस्सेदारी 12% रही।

दूसरे और तीसरे नंबर पर टाटा का जलवा

  • टाटा पंच

20,977 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसकी बिक्री में 18% की बढ़ोतरी हुई। Car Sale

  • टाटा नेक्सॉन

19,810 यूनिट्स बेचकर तीसरे नंबर पर रही। सालाना आधार पर इसमें 21% की ग्रोथ दर्ज हुई।

मिड सेगमेंट में इन कारों की डिमांड बरकरार

  • हुंडई क्रेटा

17,838 यूनिट्स के साथ चौथे नंबर पर रही, हालांकि बिक्री में हल्की गिरावट आई।

  • मारुति अर्टिगा

17,072 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही और मामूली बढ़त दर्ज की।

  • वैगन आर

17,025 यूनिट्स के साथ छठे नंबर पर रही, लेकिन बिक्री थोड़ी घटी।

बलेनो और फ्रॉन्क्स ने मचाई धूम

  • बलेनो

बलेनो कार की 16,392 यूनिट्स के साथ 32% की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। Car Sale

  • ब्रेजा

16,130 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही।

  • फ्रॉन्क्स

15,540 यूनिट्स के साथ 13% की बढ़त दर्ज की।

स्कॉर्पियो की दमदार एंट्री

  • महिंद्रा स्कॉर्पियो

14,578 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप 10 में शामिल रही और 4% की ग्रोथ हासिल की। Car Sale

कार खरीदने वालों के लिए क्या है संकेत?

मार्केट ट्रेंड साफ दिखाता है कि लोग अब कम कीमत, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए एक परफेक्ट गाइड साबित हो सकती है।

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, ₹2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल