Honda Elevate कि प्री बुकिंग चालू। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, ₹21,000 में कराएं प्री-बुकिंग, टीजर में दिखा नया लुक

Honda Elevate Booking: Honda Elevate facelift भारतच में जल्द ही आने वाला है। जिसकी प्री-बुकिंग अब शुरू हो गई है। जिसके लिए ₹21,000 रुपये देकर इसको बुक किया जा सकता है।

सिमरन सिंह

Honda Elevate Facelift Pre Book: Honda Elevate facelift की भारत में एंट्री अब बस कुछ दिनों में होने वाली है। बता दें कि Honda Cars India ने नई Elevate की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। जिसमें ग्राहक देशभर में कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर ₹21,000 के बुकिंग अमाउंट के साथ इसे बुक कर सकते हैं। वहीं नई Elevate को 6 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जिसको लेकर कंपनी ने साथ ही SUV का टीजर जारी किया है जिसमें एक्सटीरियर और केबिन में कई बदलावों की झलक देखने को मिल रहे है।

नए फ्रंट डिजाइन के साथ आएगी Elevate

टीजर में नई Elevate के बारे में बताए तो इसके फ्रंट हिस्से में बदली हुई ग्रिल दिखाई देती है जिसमें ग्लॉसी हेक्सागोनल डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। वहीं Honda का लोगो अब ग्रिल की जगह बोनट पर नजर आता है। साथ ही SUV में नए segmented LED DRLs भी दिए गए हैं जिनका डिजाइन हाल में अपडेट हुई Honda City से मिलता-जुलता है। इसके अलावा कनेक्टेड LED टेल-लाइट्स भी टीजर में दिखाई देती हैं। लेकिन हेडलाइट और फॉग लैंप हाउसिंग में बड़े बदलाव नजर नहीं आते। टीजर में बाहरी शीशे पर कैमरा मॉड्यूल भी दिखाई देता है जिससे माना जा रहा है कि LaneWatch कैमरा सिस्टम जारी रह सकता है।

केबिन में भी मिलेगा नया टच

Honda ने अभी पूरी इंटीरियर डिटेल सामने नहीं रखी है लेकिन टीजर में डैशबोर्ड का बदला हुआ डिजाइन दिखाई देता है। वहीं केबिन में ज्यादा व्हाइट लेदरेट पैडिंग और स्टिचिंग के साथ amber ambient lighting की झलक भी देखने को मिलती है। लेकिन कंपनी ने अभी नई Elevate के पूरे फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं किया है। इसलिए पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट जैसे संभावित फीचर्स को अभी के लिए संभावनाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

जो जानकारी अभी के लिए सामने है उसमें बताया जा रहा है कि facelift में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन 121hp और 145Nm का आउटपुट देता है और 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्टेप CVT के साथ आता है। Facelift में City वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं मौजूदा Elevate की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.81 लाख से ₹16.36 लाख के बीच है लेकिन facelift की कीमत में बदलाव हो सकता है। नई कीमत की आधिकारिक घोषणा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान