emraan ka खास कार कलेक्शन। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

Rolls-Royce Ghost Black Badge से लेकर Lamborghini तक, इस बॉलीवुड एक्टर के पास है शानदार कलेक्शन

Bollywood Luxury Cars: लग्जरी लाइफस्टाइल बॉलीवुड के सितारों के लिए काफी खास होती है। जिसमें मंहगी गाड़ियां और कार शामिल है। ऐसे में वो कौन सा बॉलीवुड स्टार है जो सबसे मंहगी कार का मालिक है।

सिमरन सिंह

Bollywood Actor Luxury Cars: बॉलीवुड सितारों का लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहता है। कोई करोड़ों की कीमत वाले आलीशान घरों में रहता है तो कोई महंगी और स्टाइलिश कारों का शौक रखता है। जब बात आती है लग्जरी कार ब्रांड्स की, तो सबसे ऊपर नाम आता है Rolls-Royce का। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री का कौन-सा सितारा सबसे महंगी कार का मालिक है? हैरानी की बात यह है कि यह नाम न तो शाहरुख खान का है और न ही सलमान खान का।

इमरान हाशमी बने Rolls-Royce Ghost Black Badge के मालिक

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के पास इंडस्ट्री की सबसे महंगी लग्जरी कार है। इमरान ने पिछले साल अपने कार कलेक्शन में Rolls-Royce Ghost Black Badge को शामिल किया। इस लग्जरी कार की कीमत करीब 12 करोड़ 25 हजार रुपये है, जो इसे देश में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में शामिल करती है।

इमरान हाशमी का शानदार कार कलेक्शन

Rolls-Royce के अलावा इमरान हाशमी के पास और भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं जो उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं। इनमें शामिल हैं:

  • Mercedes Maybach S560
  • Lamborghini जिसकी कीमत लगभग 3.79 करोड़ रुपये है
  • Land Rover Range Rover

इन कारों ने उनके गैराज को और भी ज्यादा शानदार और एक्सक्लूसिव बना दिया है।

शाहरुख खान और सलमान खान की महंगी कारें

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी Rolls-Royce के शौकीन हैं। उनके पास Rolls-Royce Cullinan Black Badge है, जिसकी कीमत कस्टमाइजेशन के बाद करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख के कार कलेक्शन में Bugatti Veyron भी शामिल है, जो उनकी सबसे महंगी कार मानी जाती है। दूसरी ओर, दबंग स्टार सलमान खान के पास भी कई शानदार कारें हैं। उनकी सबसे महंगी गाड़ी Range Rover है, जिसे उन्होंने कुछ महीनों पहले ही खरीदा था। इस लग्जरी SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.4 करोड़ रुपये है।

लग्जरी कारों का बढ़ता क्रेज

बॉलीवुड स्टार्स के बीच महंगी और स्टाइलिश कारों का क्रेज हमेशा से रहा है। इमरान हाशमी की Rolls-Royce Ghost Black Badge ने जहां उन्हें सबसे महंगी कार के मालिकों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है, वहीं शाहरुख और सलमान जैसी बड़ी हस्तियां भी अपने महंगे कार कलेक्शन से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान