Photo - BMW India 
ऑटोमोबाइल

BMW ने ऑनलाइन पेश की दो शानदार लग्जरी कारें, जानें फीचर्स

मनोज पांडे

दिल्ली: जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपने दो मॉडल बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5) और एक्स6 (BMW X6) को ऑनलाइन पेश किया है। कंपनी जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है। लेकिन यह कार भारतीय बाजार में कब आएगी, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में इस बीएमडब्ल्यू कार का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलई (Mercedes Benz GLE), ऑडी क्यू7 (Audi Q7) और एक्ससी90 (XC90) से होगा। कैसी हैं ये दो नई कारें, आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास फीचर्स दिए गए हैं...

डैशबोर्ड के ऊपर एक रोटेटिंग डिजिटल पैनल

BMW की इन दोनों लग्जरी कारों में गढ़ा हुआ बोनट, बड़ा किडनी ग्रिल, चौड़े एयर वेंट्स, स्लीक LED हेडलैंप दिए गए हैं. कंपनी के दावे के मुताबिक इस कार की हेडलाइट्स को पहले के मुकाबले 35 एमएम कम किया गया है। X5 मॉडल में एक वैकल्पिक एल्यूमीनियम फ्रंट ग्रिल भी है। दूसरी ओर X6 मॉडल में स्टैंडर्ड M स्पोर्ट पैकेज के साथ स्टैंडर्ड ऑक्टेन लोअर फेस मिलता है। पीछे की तरफ इसमें रैप-अराउंड टेल लैंप्स और क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो X5 मॉडल में ब्रुकलिन ग्रे, आइल ऑफ मैन ग्रीन और मरीना बे ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं। जबकि X6 मॉडल में ब्लू रिज माउंटेन मेटैलिक, ब्रुकलिन ग्रे मेटैलिक, स्काईस्क्रेपर ग्रे मेटैलिक और फ्रोजन प्योर ग्रे मेटैलिक कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस लग्जरी कार के केबिन में डैशबोर्ड के ऊपर एक रोटेटिंग डिजिटल पैनल दिया गया है।

Photo - BMW India

नया 8.0 वर्जन भी उपलब्ध 

बीएमडब्ल्यू के आईड्राइव ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) का नया 8.0 वर्जन भी उपलब्ध है। इसके अलावा, कार 12.3 इंच के इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 14.9 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, क्लाउड-आधारित बीएमडब्ल्यू मैप्स नेविगेशन के साथ लाइव कॉकपिट प्लस सिस्टम के साथ मानक आती है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट