TFT displays के क्या फायदें है। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

TFT डिस्प्ले वाली बाइक में सिर्फ स्पीड नहीं, मिलते हैं ये 5 स्मार्ट फीचर्स, Google Maps भी आएगा काम

Smart Bike Features: TFT डिस्प्ले बाइक्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। ये डिस्प्ले सिर्फ स्पीड या फ्यूल लेवल दिखाने तक सीमित नहीं हैं। कई मॉडलों में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर्स भी मिलते है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • TFT डिस्प्ले वाली बाइक्स को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

  • कई बाइक में फोन कनेक्टिविटी, Google नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल होता है।

  • Royal Enfield Tripper Dash में यह फीचर्स देखने को मिलते है।

TFT Display Bikes: आजकल बाइक खरीदते समय लोग सिर्फ इंजन, माइलेज और डिजाइन ही नहीं देखते बल्कि उसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। इसी वजह से TFT डिस्प्ले वाली बाइक्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। ये डिस्प्ले सिर्फ स्पीड या फ्यूल लेवल दिखाने तक सीमित नहीं हैं। कई मॉडलों में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Google Maps नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें खास बात यह है कि इनमें से कुछ सुविधाओं के बारे में बाइक मालिकों को पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे 5 काम के फीचर्स के बारे में।

1. TFT स्क्रीन पर देख सकते हैं Google Maps नेविगेशन

कुछ TFT डिस्प्ले वाली बाइक्स में स्मार्टफोन को कनेक्ट करके Google Maps की मदद से रास्ता देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए, Royal Enfield के Tripper Dash में फुल-मैप नेविगेशन की सुविधा मिलती है। वहीं कुछ दूसरी बाइक्स में पूरा मैप दिखाने के बजाय सिर्फ टर्न-बाय-टर्न निर्देश देखने को मिलते हैं। इससे बार-बार फोन निकालने की जरूरत कम हो सकती है।

2. ट्रैफिक और रास्ते की जानकारी

कुछ कनेक्टेड TFT सिस्टम नेविगेशन के दौरान ट्रैफिक अपडेट और रास्ते की जानकारी भी दिखाते हैं। Royal Enfield Tripper Dash में Google Maps से मिलने वाले उपलब्ध ट्रैफिक अपडेट दिखाए जा सकते हैं। जिसमें कुछ सिस्टम में रूट पर जाम, दुर्घटना या जलभराव जैसी स्थिति की जानकारी साझा करने का विकल्प भी मिलता है। लेकिन इसके लिए फोन कनेक्शन और इंटरनेट की जरूरत हो सकती है।

3. कॉल और मैसेज अलर्ट की सुविधा

TFT डिस्प्ले को स्मार्टफोन से Bluetooth के जरिए जोड़ने पर कई बाइक्स में इनकमिंग कॉल और मैसेज के अलर्ट स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। कुछ सिस्टम में हैंडलबार के स्विच से कॉल स्वीकार या रिजेक्ट करने का विकल्प भी मिलता है। इससे फोन जेब से निकाले बिना जरूरी जानकारी मिल सकती है।

4. म्यूजिक कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट

कुछ TFT डिस्प्ले में म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा भी होती है। राइडर हैंडलबार के बटन से गाना बदल सकता है या म्यूजिक रोक सकता है। कुछ कनेक्टेड सिस्टम वॉयस कमांड की मदद से डेस्टिनेशन खोजने और मैसेज लिखने की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए कई बार Bluetooth हेडसेट की जरूरत पड़ती है।

5. राइड डेटा और डिस्प्ले कस्टमाइजेशन

TFT स्क्रीन पर स्पीड, गियर पोजिशन, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर और माइलेज जैसी जानकारी देखी जा सकती है। कुछ प्रीमियम मॉडलों में टायर प्रेशर, बैटरी वोल्टेज और राइडिंग मोड भी दिखाई देते हैं। इसके अलावा डे-नाइट थीम और ब्राइटनेस बदलने का विकल्प भी मिल सकता है।

इसमें ध्यान रखें कि ये सभी फीचर्स हर TFT डिस्प्ले वाली बाइक में नहीं मिलते। सुविधाएं बाइक के मॉडल, सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड ऐप पर निर्भर करती हैं। इसलिए खरीदने से पहले कंपनी की फीचर लिस्ट जरूर जांचें।

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा