Bike का सर्दियों में क्या होता है। (सौ. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

Bike Tips: सर्दियों में क्यों नहीं स्टार्ट होती आपकी बाइक? जानिए इसके 5 बड़े कारण

Bike battery in cold: सर्दियों का मौसम में बाइक या स्कूटर चालकों के लिए सुबह-सुबह गाड़ी स्टार्ट करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इंजन के अंदर कई तकनीकी बदलाव आने लगते हैं।

सिमरन सिंह

Bike Maintenance:  सर्दियों का मौसम आते ही बाइक या स्कूटर चालकों के लिए सुबह-सुबह गाड़ी स्टार्ट करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। जैसे ही तापमान नीचे गिरता है, इंजन के अंदर कई तकनीकी बदलाव आने लगते हैं। इन बदलावों की वजह से इंजन को घूमने में मुश्किल होती है और बाइक देर से या बिल्कुल स्टार्ट नहीं होती। आइए जानते हैं, ऐसे पांच प्रमुख कारण जो ठंड के मौसम में बाइक स्टार्ट न होने की समस्या पैदा करते हैं।

1. इंजन ऑयल का गाढ़ा हो जाना

ठंड के मौसम में इंजन ऑयल यानी मोबिल ऑयल गाढ़ा हो जाता है। जब तेल की गाढ़ापन बढ़ जाता है, तो वह इंजन के सभी मूविंग पार्ट्स तक आसानी से नहीं पहुँच पाता। इस वजह से इंजन को घूमने में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है कि सुबह-सुबह किक या सेल्फ मारने के बावजूद बाइक आसानी से स्टार्ट नहीं होती।

2. बैटरी का कमजोर या डिस्चार्ज होना

कम तापमान का असर सीधे तौर पर बैटरी की परफॉर्मेंस पर पड़ता है। सर्दी में बैटरी के अंदर की रासायनिक क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे करंट का उत्पादन घट जाता है। सेल्फ-स्टार्ट बाइकों में यह समस्या और बढ़ जाती है। अगर आपकी बैटरी पुरानी या कमजोर है, तो ठंड में वह मोटर को घुमाने के लिए पर्याप्त पावर नहीं दे पाती, जिसके कारण इंजन स्टार्ट नहीं होता।

3. स्पार्क प्लग की गड़बड़ी और गैप समस्या

इंजन को चालू करने में स्पार्क प्लग की भूमिका सबसे अहम होती है। लेकिन ठंड में जब फ्यूल पूरी तरह वाष्पित नहीं हो पाता, तब स्पार्क प्लग पर कार्बन या धूल जम जाती है। यदि उसके इलेक्ट्रोड के बीच गैप सही नहीं है, तो कमजोर स्पार्क बनता है। कमजोर स्पार्क के कारण फ्यूल-एयर मिक्सचर में आग नहीं लगती और इंजन स्टार्ट नहीं हो पाता।

4. फ्यूल-एयर मिक्सचर का असंतुलन

बाइक स्टार्ट करने के लिए पेट्रोल और हवा का सही अनुपात बेहद जरूरी होता है। ठंड में इंजन को गर्म होने में समय लगता है, इसलिए उसे थोड़ा ज़्यादा फ्यूल चाहिए होता है। अगर आप चोक का इस्तेमाल नहीं करते, तो फ्यूल कम पड़ जाता है। वहीं, फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम वाली बाइक में अगर टेंपरेचर सेंसर खराब हो, तो वह ECU को गलत सिग्नल भेजता है, जिससे इंजन को सही फ्यूल मिक्सचर नहीं मिल पाता।

ध्यान दें

ठंड के मौसम में बाइक को स्टार्ट करने से पहले थोड़ा समय दें। इंजन ऑयल और बैटरी की नियमित जांच करते रहें और स्पार्क प्लग को समय-समय पर साफ करें। चोक का इस्तेमाल सही तरीके से करें और यदि बाइक FI सिस्टम वाली है, तो सेंसर की सर्विसिंग जरूर करवाएं। इन छोटे-छोटे उपायों से सर्दियों में आपकी बाइक हर सुबह आसानी से स्टार्ट होगी।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन