Bike Tips and Tricks (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

सुबह बाइक स्टार्ट नहीं हो रही? ठंड में ये 4 देसी ट्रिक अपनाएं, बिना मैकेनिक खर्च इंजन बोलेगा हां

Winter Bike Starting Problem: सर्दियों में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है और बैटरी की चार्ज पकड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में इंजन को घूमने के लिए सामान्य से ज्यादा ताकत चाहिए होती है।

सिमरन सिंह

Winter Bike Tips and Tricks: कड़ाके की ठंड आते ही सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जो रोज़ सुबह बाइक से ऑफिस या काम पर निकलते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बाइक का सेल्फ और किक दोनों ही जवाब दे देते हैं, जिससे समय और मूड दोनों खराब हो जाते हैं। इसकी असली वजह यह है कि सर्दियों में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है और बैटरी की चार्ज पकड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में इंजन को घूमने के लिए सामान्य से ज्यादा ताकत चाहिए होती है। अगर आपकी बाइक भी ठंड में नखरे दिखा रही है, तो नीचे बताए गए आसान तरीके अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं।

सर्दियों में चोक का सही इस्तेमाल

ठंड के मौसम में बाइक स्टार्ट करने का सबसे आसान और कारगर तरीका 'चोक' का सही उपयोग है। जब इंजन पूरी तरह ठंडा होता है, तब उसे हवा के मुकाबले ज्यादा पेट्रोल की जरूरत होती है। चोक खींचने से इंजन में ईंधन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे बाइक पहली या दूसरी किक में ही स्टार्ट हो जाती है। ध्यान रखें कि बाइक चालू होने के लगभग 30 सेकंड बाद चोक को बंद करना जरूरी है, ताकि इंजन स्मूथ चले और पेट्रोल की फालतू खपत न हो।

बिना इग्निशन के किक मारने की ट्रिक

दूसरा असरदार तरीका है 'बिना इग्निशन के किक मारना'। सुबह बाइक स्टार्ट करने से पहले चाबी को 'ऑफ' रखें और 3 से 4 बार खाली किक मारें। इससे सिलेंडर के अंदर जमा गाढ़ा और ठंडा ऑयल थोड़ा पतला हो जाता है और इंजन के अंदर लुब्रिकेशन अच्छे से फैल जाता है। इसके बाद जब आप इग्निशन ऑन करके किक मारते हैं, तो बाइक आसानी से स्टार्ट हो जाती है। यह तरीका बैटरी और सेल्फ मोटर की उम्र बढ़ाने में भी मदद करता है।

क्लच ट्रिक से कम करें इंजन पर दबाव

तीसरा तरीका है "क्लच ट्रिक", जिसे कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं। बाइक को न्यूट्रल में रखें, क्लच को पूरी तरह दबाएं और फिर किक मारें। क्लच दबाने से गियरबॉक्स इंजन से अलग हो जाता है, जिससे क्रैंकशाफ्ट को घूमने में कम रुकावट मिलती है। इससे इंजन पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो जाता है और बाइक जल्दी स्टार्ट हो जाती है।

स्पार्क प्लग की जांच भी है जरूरी

अगर इन तरीकों के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है, तो स्पार्क प्लग की जांच जरूर करें। सर्दियों में नमी और ओस की वजह से प्लग पर कार्बन या नमी जम जाती है, जिससे करंट सही तरीके से नहीं पहुंच पाता। प्लग निकालकर सूखे कपड़े से साफ करें और दोबारा फिट करें। साथ ही, रात में बाइक को खुले में खड़ा करने के बजाय कवर करके रखें, ताकि बैटरी और इंजन को ठंड से बचाया जा सके।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी