कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

टाटा मोटर्स की ये दो कारें है सबसे सेफ, Bharat NCAP ने दी 5 स्‍टार रेटिंग

भारत सरकार ने किसी दुर्घटना की स्थिति में वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित रखने से संबंधित इंतजामों को परखने के लिए भारत-एनसीएपी मानक लागू किया है। इस जांच में टाटा मोटर्स की पंच और नेक्सॉन मॉडल के ईवी वर्जन की गाड़ियों को भी रेंटिंग दी गई है।

अंजू वशिष्ठ

नई दिल्ली: आज के दौर में हर दूसरे व्यक्ति के पास एक कार है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके पास सबसे अच्छी और मजबूत कार हो। जब मजबूती की बात आती है तो बाजार में ढ़ेर सारी कार मिल रही है। लेकिन अब सबसे मजबूक कार का ताज टाटा मोटर्स की पंच ईवी और नेक्सॉन ईवी मॉडल को दिया गया है। इन्हें सबसे सेफ कार बताया गया है।

भारतीय वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की पंच ईवी और नेक्सॉन ईवी मॉडल को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के तहत फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। इसके बाद से ये गाड़ियां फाइव स्टार रेटिंग पाने वाले पहले इलेक्ट्रिक वाहन बन गई है।

भारत सरकार ने किसी दुर्घटना की स्थिति में वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित रखने से संबंधित इंतजामों को परखने के लिए भारत-एनसीएपी मानक लागू किया है। इस जांच में टाटा मोटर्स की पंच और नेक्सॉन मॉडल के ईवी वर्जन की गाड़ियां फाइव स्टार रेटिंग पाने में सफल रही हैं।

5 स्‍टार रेटिंग वाली देश की पहली ईवी

इसे लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘पंच.ईवी और नेक्सॉन.ईवी को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग के लिए टाटा मोटर्स को बधाई। इस तरह वे भारतीय (Tata Motors SUV) वाहन बाजार में फाइव स्टार रेटिंग वाले पहले ईवी बन गए हैं। गडकरी ने आगे लिखा कि, ‘चूंकि इलेक्ट्रिक वाहन भारत में परिवहन के भविष्य की अगुवाई कर रहे हैं, इसलिए मजबूत भारत एनसीएपी रेटिंग उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित वाहनों का चयन करने में एक अमूल्य माध्यम के रूप में कार्य करती है और यह वाहन में बैठे लोगों को प्रदान की जाने वाली उच्च स्तर की सुरक्षा का प्रमाण है।’

भारत-एनसीएपी की शुरुआत

भारत-एनसीएपी को लेकर गडकरी ने पिछले साल कहा था कि Bharat NCAP को सर्वोत्तम वैश्विक मानकों के अनुरूप मानकीकृत किया गया है और भारत-एनसीएपी वाहन रेटिंग प्रणाली को अनिवार्य विनियमों से परे सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसका एकमात्र मकसद सड़क हादसे की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी