Second hand Car को किस समय बेचने पर अच्छी कीमत मिलेगी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

भारत में पुरानी गाड़ी बेचने का सही समय, जानिए कैसे पाएं सबसे ज्यादा कीमत

सही समय पर इसे बेचने का फैसला बेहद अहम है। सही वक्त पर गाड़ी बेचने से न केवल आपको अच्छा दाम मिलता है, बल्कि इससे मिली रकम को आप नई गाड़ी खरीदने या अन्य उपयोगी कामों में भी लगा सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आजकल भारत में सेकेंड हैंड गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी बेचने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपको उसकी सबसे ज्यादा कीमत मिले, तो सही समय पर इसे बेचने का फैसला बेहद अहम है। सही वक्त पर गाड़ी बेचने से न केवल आपको अच्छा दाम मिलता है, बल्कि इससे मिली रकम को आप नई गाड़ी खरीदने या अन्य उपयोगी कामों में भी लगा सकते हैं।

त्योहारी सीजन: पुरानी गाड़ी बेचने का सबसे बेहतर मौका

भारत में त्योहारी सीजन, जैसे दिवाली, धनतेरस या अन्य त्योहारों का समय गाड़ियों की खरीद-बिक्री के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दौरान लोग बोनस, ऑफर्स और डिस्काउंट का लाभ उठाते हैं, जिससे पुरानी गाड़ियों की मांग बढ़ जाती है। अगर आप अपनी गाड़ी फेस्टिव सीजन में बेचते हैं, तो आपको जल्दी और बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

नई मॉडल की लॉन्चिंग से पहले करें बिक्री

अगर आपकी गाड़ी के मॉडल का नया वर्जन लॉन्च होने वाला है, तो इसे पहले ही बेचने की योजना बनाएं। नई गाड़ियों की लॉन्चिंग के बाद पुराने मॉडल्स की वैल्यू में तेजी से गिरावट आती है। ऐसे में यदि आप समय रहते अपनी गाड़ी बेचते हैं, तो उसकी रीसेल वैल्यू अधिक बनी रहेगी और आपको अच्छे दाम मिलेंगे। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुछ बातों का रखें ध्यान

अपनी पुरानी गाड़ी को बेचने से पहले ध्यान रखें कि उसमें किसी तरह की परेशानी न हो, क्योंकि इससे भी गाड़ी की कीमत पर असर होता है। इसके साथ ही गाड़ी के लुक में भी किसी भी तरह की परेशानी गाड़ी की कीमत को कम कर सकती है। ऐसे में इन चीजों को देखते हुए ही अपनी गाड़ी को बेचने की तैयारी करें, जो इसकी कीमत को कम नहीं होने देगी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा