Bajaj Pulsar N125 में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेगे। (सौ. Bajaj) 
ऑटोमोबाइल

Bajaj Pulsar N125 भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है बाइक के फीचर्स और कीमत

Bajaj Pulsar N125 लॉन्च हो गई थी, इसकी कीमत 94,707 रुपए है। यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है और उसका टॉप वेरिएंट 4000 रुपये ज्यादा है। इसके साथ ही कई तरह के फीचर्स अपको देखने को मिलने वाली है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. नई Bajaj Pulsar N125 ने भारत के बाजार में अपना आगमन कर लिया है, जिसकी कीमत 94,707 रुपए बताई जा रही है। यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है और उसका टॉप वेरिएंट 4000 रुपये ज्यादा है। मोटरसाइकिल की बात करें तो इसकी इंजन से लेकर डिजाइन तक आपको कुछ खासियत देखने को मिलेंगी, जैसे कि आप जल्द से जल्द बुक कर सकते हैं।

कैसा है इंजन पावर के साथ गियरबॉक्स?

बजाज की नई बाइक Pulsar N125 के इंजन की बात की जाए तो इसमें 124.58cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन 8,500 rpm पर 12 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 11Nm टॉर्क जेनरेट किया गया है, जो पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

लुक और डिजाइन भी है बेहतरीन

नई बाइक की लुक और डिजाइन की बात करें तो वह भी काफी बेहतरीन और स्टाइलिश है। Bajaj Pulsar हमेशा अपनी डिजाइन को लेकर फेमस रहता है और उसने इसमें भी यही चीज की है। जिसके अंदर आपको टॉप में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ त्रिकोणीय एलईडी हेडलैम्प, टैंक एक्सटेंशन और 2-पीस सीट दी गई है। जिसमें आपको शार्प लाइन्स और कई फ्लोटिंग पैनल नजर आएंगे, जो अनोखी डिजाइन को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाते हैं।

फीचर्स की बात करें तो बजाज दो वेरिएंट में पेश की जा रही है, जो एलईडी डिस्क और एलईडी डिस्क बीटी हैं। बेस वेरिएंट में पतला रियर टायर, छोटा एलसीडी और पारंपरिक सेल्फ स्टार्टर होगा, जबकि टॉप स्पेक बाइक में बोल्ड कलर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ बड़ा एलसीडी, चौड़ा रियर टायर और साइलेंट स्टार्ट के साथ इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर और आईएसजी मौजूद होगा, जो ईंधन की बचत करेगा।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

आखिर में ब्रेकिंग के बारे में बात करें तो इंजन को एक स्ट्रेस्ड मेंबर के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जो टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक द्वारा सस्पेंड किया गया है। इस बाइक में 17 इंच के पहियों के साथ आपको सपोर्ट दिया जा रहा है, जो ब्रेकिंग के मामले में काफी अच्छे माने जाते हैं।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट