Bajaj Pulsar Discount: Pulsar सीरीज ने देश के युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। वहीं इस पॉपुलैरिटी को और बढ़ाने के लिए बजाज ऑटो ने अपनी सबसे किफायती स्पोर्टी बाइक Bajaj Pulsar 125 पर बड़ा ऑफर चला दिया है। बता दें कि कंपनी ने देशभर में इस बाइक पर 3,000 रुपये तक की सीधी छूट का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद कम बजट में स्टाइलिश बाइक खरीदने का सपना अब लोगों का पूरा हो जाएगा।
दिल्ली में Bajaj Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर नजह डाले तो वो सिर्फ 87,255 रुपये है। वहीं इस शानदार डिस्काउंट के आने के बाद यह बाइक ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जिसमें ग्राहकों को एक लाख रुपये से कम में स्पोर्टी लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का वादा मिलेगा। इस बार कंपनी ने सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं की है, इसके साथ उन्होंने बाइक के लुक को भी ज्यादा यूथफुल और मॉडर्न बना दिया है। वहीं बता दें कि इस बाइक में आपको नियोन कलर ऑप्शंस और अपडेटेड ग्राफिक्स देखने को मिलने वाले है जो सड़क पर अलग सी ही नजर आएगी।
इस नई Pulsar 125 में 124.4cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड DTS-i इंजन देखने को मिल रहा है। जिसमें 11.8 PS की पावर वाला इंजन और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट है। वहीं इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। इसमें सबसे खास बात माइलेज को लेकर है, कंपनी की जानकारी के अनुसार यह बाइक 57 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देते है। जो बढ़ती पेट्रोल दाम को देखते हुए मिडिल क्लास राइडर्स के लिए बड़ी राहत होगी।
बजाज ने अपनी नई बाइक को फीचर्स में आगे रखते हुए कई अपडेट किए है। जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम शामिल किया गया है। जिसका साफ मतलब है कि कम कीमत में ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलने वाला है और स्पोर्टी डिजाइन के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी Pulsar 125 को युवाओं के बीच पसंदीदा बाइक बना रही है।
कंपनी ने ग्राहकों को एक साफ तस्वीर देने के लिए हर राज्य के हिसाब से Pulsar 125 Neon Disc की कीमत भी दिखाई है। जिसमें दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में इसकी कीमत 87,255 रुपये है, वहीं उत्तर प्रदेश में 85,509 रुपये, केरल और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इसकी कीमत 90 हजार रुपये को पार कर रही है।
ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे
| राज्य | कीमत (रुपये) |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | ₹85,509 |
| उत्तराखंड | ₹88,376 |
| पंजाब | ₹87,255 |
| हरियाणा | ₹86,181 |
| दिल्ली | ₹87,255 |
| हिमाचल प्रदेश | ₹87,255 |
| चंडीगढ़ | ₹87,255 |
| महाराष्ट्र | ₹88,146 |
| तेलंगाना | ₹88,081 |
| गोवा | ₹89,757 |
| कर्नाटक | ₹88,329 |
| राजस्थान | ₹87,279 |
| तमिलनाडु | ₹89,757 |
| पांडिचेरी | ₹90,524 |
| आंध्र प्रदेश | ₹88,718 |
| छत्तीसगढ़ | ₹87,527 |
| मध्य प्रदेश | ₹86,335 |
| गुजरात | ₹88,176 |
| जम्मू-कश्मीर | ₹87,255 |
| बिहार | ₹86,612 |
| झारखंड | ₹87,892 |
| केरल | ₹90,772 |
| ओडिशा | ₹89,763 |
| पश्चिम बंगाल | ₹87,255 |
| असम | ₹90,707 |
| मेघालय | ₹89,993 |
| मणिपुर | ₹90,701 |
| मिजोरम | ₹90,701 |
| नगालैंड | ₹90,465 |
| त्रिपुरा | ₹91,173 |
| अरुणाचल प्रदेश | ₹90,524 |
| अंडमान | ₹89,698 |
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई कीमत और ऑफर के आने से Bajaj की बाइक एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में मजबूत बनेगी और लोगों के लिए एक बजट ऑप्ससन बन कर सामने आएगी।