Automatic Cars को लेने के लिए बेस्ट ऑप्सन। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

10 लाख से कम में मिल रही हैं ये ऑटोमेटिक कारें, पहली बार कार खरीदने वालों के लिए हैं बेस्ट विकल्प

पहली बार कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और ड्राइविंग में ज्यादा निपुण नहीं हैं, तो ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) वाली कारें आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती हैं, जो सुविधा के साथ आपके लिए लंबे समय तक ठीक रहेंगी।

सिमरन सिंह

अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं और ड्राइविंग में ज्यादा निपुण नहीं हैं, तो ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) वाली कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। पहले जहां ऑटोमेटिक कारें केवल महंगे सेगमेंट तक सीमित थीं, अब 10 लाख रुपये से कम में भी कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ किफायती AMT कारों के बारे में, जो न केवल बजट में फिट बैठती हैं, बल्कि फीचर्स में भी किसी से कम नहीं।

1. टाटा पंच

भारत की सबसे लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी में से एक टाटा पंच अब AMT विकल्प के साथ भी उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16 इंच के अलॉय व्हील्स और सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह कार स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है।

2. निसान मैग्नाइट

निसान मैग्नाइट देश की सबसे किफायती AMT SUV में से एक है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और इसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹6.75 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कार में क्रूज़ कंट्रोल, 16-इंच अलॉय व्हील और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल हैं।

3. रेनो काइगर

रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट का टेक्निकल जुड़वां मॉडल है। इसमें भी 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और AMT गियरबॉक्स दिया गया है। RXE और RXL वेरिएंट में यह उपलब्ध है और इसकी कीमत 10 लाख से कम है।

4. हुंडई एक्सटर

यह छोटी SUV 1.2-लीटर के 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन से जुड़ा है। इसमें 8.0-इंच टचस्क्रीन, Android Auto, Apple CarPlay, पैडल शिफ्टर्स और सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

5. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

मारुति की इस प्रीमियम हैचबैक क्रॉसओवर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन मिलता है। इसके Delta, Delta+ और Delta(O) वेरिएंट की कीमत भी 10 लाख रुपये से कम है।

एक स्मार्ट फैसला

अब ऑटोमेटिक कार खरीदना केवल लक्ज़री नहीं, एक किफायती और स्मार्ट फैसला बनता जा रहा है। पहली बार कार लेने वालों के लिए ये विकल्प किफायती, सुविधाजनक और फीचर्स से भरपूर हैं।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट