ऑटोमोबाइल

लक्जरी और लेटेस्ट तकनीक का मिश्रण है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन, जानें क्या है खास

मनोज पांडे

पुणे: जर्मनी की कार निर्माता कंपनी ऑडी की क्यू8 ई-ट्रॉन लक्जरी और अग्रणी तकनीक का मिश्रण हैं। ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन ज्यादा रेंज और ड्राइविंग का सुखद अनुभव देती हैं। ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन नवाचार और स्थिरता के प्रति ऑडी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

परफॉर्मेंस

ऑडी क्यू8 55 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक 55 ई-ट्रॉन में इलेक्ट्रिक मोटर्स आगे और पीछे दी गई हैं जोकि एक साथ 408 हॉर्सपावर की मिश्रित ताकत और 664 एनएम का टॉर्क रिलीज करती है। इसी तरह ऑडी क्यू8 50 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन 340 हॉर्सपावर की ताकत और 664 एनएम का टॉर्क पैदा करती है।  ऑडी क्यू8 55 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक55 ई ट्रॉन 5.6 सेकेंड के कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ऑडीक्यू 8 50 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन 6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रतिघंटे रफ्तार पकड़ती है। इस कार में प्रतिष्ठित ई-क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ऑटो ड्राइव सिलेक्ट में 3 मोड - ऑटो, डायनैमिक और ऑफ-रोड मोड है।  

बैटरी टेक्‍नोलॉजी और चार्जिंग 

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन आधुनिक बैटरी टेक्‍नोलॉजी से लैस है। इस कार में 114 किलोवॉट की बैटरी लगी है यह अपनी श्रेणी में सबसे बड़ी है, सिंगल चार्ज पर यह बैटरी 600 किमी तक की इंडस्ट्री की सबसे बेहतर ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। डब्ल्यूएलटीपी से सर्टिफाइड ऑडी क्यू8 50 ई-ट्रॉन और स्पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन सिंगल चार्जिंग पर 505 किमी की दूरी कवर करती है। इस कार के साथ दो चार्जर्स उपभोक्ता को दिए जाते हैं। यह कार 22 किलोवॉट एसी और 170 किलोवॉट डीसी की चार्जिंग स्पीड के साथ मिलती है। कार पार्किंग और उपभोक्ताओं को आसानी से इस्तेमाल की सुविधा देने के लिए कार के दोनों तरफ चार्जिंग सॉकेट दिए गए हैं। 

कनेक्टिवटी और इंफोटेनमेंट

ऑडी ने क्यू8 ई-ट्रॉन में आधुनिक कनेक्टिविटी और इंफोटेनमेंट सिस्टम को शामिल किया है। एमएमआई सिस्टम स्मार्टफोन्स से सहज रूप से एकीकृत हो जाते हैं। इससे यूजर्स को ऐप, नेविगेशन और मनोरंजन तक पहुंच मिलती है। इसे टॉप ऑडियो स्पेशलिस्ट्स ने तैयार किया है। इसमें बी एंड ओ प्रीमियम 3डी साउंड सिस्टम के साथ 16 स्पीकर्स हैं जिसमें 3डी साउंड स्पीकर्स और सब वूफर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को सुंगीत सुनने का बेमिसाल अनुभव देते हैं। इससे कुल मिलाकर इस वाहन में सफर करने का मजा बढ़ जाता है।

कस्‍टमाइज करने के विकल्प

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन ग्राहकों को गाड़ी को अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुकूल बनाने के कई विकल्प प्रदान करती है, जिससे यूजर्स इस कार को अपनी पसंद और प्राथमिकताओं के अनुसार ढाल सकते हैं। बाहरी रंगों और इंटीरियर फिनिश सहित कई विकल्‍पों के साथ, कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शंस काफी सारे हैं। इससे गारंटी मिलती है कि हर क्‍यू8 ई-ट्रॉन में अलग-अलग यूजर्स की अलग-अलग पसंद की झलक मिलेगी।

सुरक्षा

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। यह कार तरह-तरह के सुरक्षा प्रदान करने के फीचर्स से लैस है। गाड़ी की स्टियरिंग में किए गए सुधारात्मक बदलाव से इस गाड़ी में अपनी लेन छोड़ने पर ड्राइवर को लेन डिपार्चर की चेतावनी दी जाती है, जिससे ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय अपनी लेन क्रॉस न करने में मदद मिलती है। कार में बैठी सावारियों की सुरक्षा के लिए कार में आठ एयरबैग्स दिए गए है। ऑडी प्री-सेंस बेसिक इमरजेंसी में ब्रेक लगाने या जरूरत से ज्यादा तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी में प्रतिरोधक रूप से सुरक्षा उपाय करते हैं। सड़क पर ज्यादा सुरक्षित रहने के लिए एंटी-थेफ्ट व्हीलबोल्ट और टायर के ढीला होने की चेतावनी भी दी जाती है। बच्चों को कार में सुरक्षित रखने के लिए इसमें आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर लगे हैं। कार में पीछे बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए यह टॉप टेथर से लैस है।

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें