Ather Konarc को बाजार में किया गया लॉन्च। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Ather Konarc: ₹99,999 में लॉन्च हुआ Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200KM रेंज वाला मॉडल भी आया सामने

Ather New Model: 29 अगस्त को आयोजित अपने वार्षिक Ather Community Day 2026 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है।

सिमरन सिंह

Ather Konarc Launch: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए अपनी नई पहचान बनाने के लिए Ather Energy ने बड़ा दांव खेल लिया है। बता दें कि कंपनी ने 29 अगस्त को आयोजित अपने वार्षिक Ather Community Day 2026 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि Konarc के साथ Ather अब सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों तक सीमित नहीं रहना चाहता बल्कि सीधे बड़े मास-मार्केट सेगमेंट में भी अपनी पहचान को मजबूत करना चाहता है।

₹99,999 से शुरू, अलग-अलग रेंज के विकल्प

Ather Konarc के बारे में बताए तो इसको कंपनी ने अलग-अलग रेंज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। जिसका 100 किलोमीटर रेंज वाला बेस वेरिएंट ₹99,999 में आएगा जबकि 125 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत ₹1,21,999 रुपये रखी गई है। वहीं दोनों वेरिएंट की बिक्री सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।

इसके साथ ही देखा जा रहा है कि कंपनी आगे 161 किलोमीटर रेंज वाला वर्जन 1,44,999 रुपये के आसपास लाने की तैयारी में है। वहीं 200 किलोमीटर रेंज वाला Konarc भी कंपनी के रोडमैप में शामिल किया जाएगा। जिसे Q3 2027 में लाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा Konarc Z के 125KM और 161KM रेंज वाले मॉडल Q2 2027 के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं।

TVS iQube और Bajaj Chetak से सीधी टक्कर

बाजार में नए मॉडल के आने की खबर के बाद से इसकी कीमत को देखते हुए इसकी सीधे टक्कर का अनुमान TVS iQube और Bajaj Chetak C2501 जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से लगाया जा रहा है। जानकारी को देखते हुए 99,999 रुपये वाला बेस मॉडल इन दोनों के शुरुआती मॉडल्स के आसपास बैठता है। लेकिन सिर्फ रेंज की बात करें तो 100KM वाला Konarc कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं बनाता क्योंकि Chetak C2501 और शुरुआती iQube भी करीब 113-114KM की रेंज देते हैं।

देखा जा रहा है कि इस टक्कर में Ather के लिए असली चुनौती और मौका इसके ज्यादा रेंज वाले वेरिएंट और आने वाले मॉडल्स में दिखाई दें सकता है। जिसमें 125KM वाला Konarc खुद कंपनी के Rizta S के करीब पहुंचता है जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,21,499 रुपये रखी गई है।

Ather की नई EL प्लेटफॉर्म पर बना पहला स्कूटर

Konarc Ather को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि यह नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाला पहला प्रोडक्शन स्कूटर बना है। इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग सेगमेंट के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबल, स्केलेबल और मैन्युफैक्चरिंग के लिहाज से बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में Ather के कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स इसी आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकते हैं।

इसी को लेकर Ather के CEO और को-फाउंडर Tarun Mehta ने मास-मार्केट एंट्री को लेकर कहा, "इस 29 अगस्त को, एथर कम्युनिटी डे पर, हम अपने बिल्कुल नए स्कूटर प्लेटफ़ॉर्म पर बना मास-मार्केट स्कूटर लॉन्च करेंगे।"

उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को आम ग्राहकों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "अब EV बनाने वाली कंपनियों को ग्राहकों की हर ज़रूरत का ध्यान रखना होगा: जैसे रीसेल प्राइस, सर्विसिंग में लगने वाला समय, खराब सड़कों पर आराम और गड्ढों से बचाव, साथ ही आसानी से चार्जिंग और सुपर-फास्ट चार्जिंग की सुविधा।"

वहीं इस बयान को देखने के बाद यह तो साफ है कि Ather Konarc कंपनी के लिए सिर्फ एक नया स्कूटर नहीं बल्कि बड़े बाजार में उतरने की रणनीति का अहम हिस्सा है। इसकी कीमत, अलग-अलग रेंज और भविष्य में आने वाले 200KM मॉडल इसे Ather के अब तक के पोर्टफोलियो से काफी अलग बनाते हैं।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला