Top 5 Best Selling Scooters In India: डेली कम्यूटिंग के लिए आरामदायक और किफायती विकल्प की तलाश कर रहे लोगों के लिए स्कूटर सबसे पसंदीदा साधन बनते जा रहे हैं। मार्च 2026 की सेल्स रिपोर्ट इस ट्रेंड को साफ दिखाती है। इस महीने टॉप-10 स्कूटर्स की कुल 6,70,914 यूनिट बिकीं, जो मार्च 2025 की 5,17,624 यूनिट के मुकाबले 29.61% की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी दर्शाती है। यह आंकड़ा बताता है कि अब मिडिल क्लास परिवारों का झुकाव तेजी से स्कूटर की ओर बढ़ रहा है।
हर बार की तरह इस बार भी Honda Activa देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। मार्च 2026 में इसे 2,59,670 नए ग्राहकों ने खरीदा। यह पिछले साल मार्च 2025 की 1,89,735 यूनिट के मुकाबले 36.86% की शानदार ग्रोथ है। भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
सेल्स के मामले में TVS Jupiter ने भी मजबूत पकड़ बनाई है। पिछले महीने इस स्कूटर को 1,24,771 लोगों ने खरीदा, जो पिछले साल की 1,05,834 यूनिट के मुकाबले 17.89% की बढ़ोतरी को दिखाता है। आरामदायक राइड और बेहतर माइलेज इसे खास बनाते हैं।
Suzuki Access भी ग्राहकों की पसंद बना हुआ है। मार्च 2026 में इसे 72,658 यूनिट की बिक्री मिली, जो पिछले साल की 66,362 यूनिट से 9.49% ज्यादा है। इसका स्मूद इंजन और क्लासिक डिजाइन यूजर्स को आकर्षित कर रहा है।
TVS iQube ने इस बार चौथे नंबर पर जगह बनाई है। इसकी 38,757 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 46.26% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। वहीं Bajaj Chetak भी 34,416 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप-5 में शामिल हो गया, जिसमें 18.75% की ग्रोथ दर्ज की गई।
टॉप-5 के अलावा TVS Ntorq (32,598 यूनिट), Honda Dio (31,180 यूनिट), Suzuki Burgman (26,889 यूनिट), Yamaha RayZR (25,798 यूनिट) और Hero Destiny (24,177 यूनिट) की भी अच्छी बिक्री देखने को मिली। जिससे Scooter Sales में फर्क आया है।
स्कूटर अब सिर्फ सवारी का साधन नहीं, बल्कि सुविधा और बचत का बेहतरीन विकल्प बन चुका है। आसान ड्राइविंग, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस के कारण यह मिडिल क्लास के बजट में फिट बैठता है। ऐसे में मीडिल क्लास लोगों के बीच Scooter Sales तेजी से बढ़ रही है।