MATTER Electric Motorcycle (Source. Matter) 
ऑटोमोबाइल

इलेक्ट्रिक बाइक का नया दौर शुरू: MATTER ने दी भारत को AI वाली राइड

AI in Mobility: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। Technology Day 3.0 के मंच से MATTER ने भारत का पहला AI-Defined Vehicle प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Electric Two Wheeler India With AI: भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। Technology Day 3.0 के मंच से MATTER ने भारत का पहला AI-Defined Vehicle (AIDV) प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च केवल एक नई तकनीक की शुरुआत नहीं, बल्कि इस बात का साफ संकेत है कि आने वाले समय में टू-व्हीलर्स सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं, बल्कि सोचने-समझने वाले स्मार्ट व्हीकल्स बनेंगे।

EV से आगे, अब इंटेलिजेंस की दौड़

MATTER ने इस नई पहल के साथ खुद को सिर्फ एक EV मैन्युफैक्चरर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एक डीप-टेक कंपनी के रूप में पेश किया है। कंपनी का मानना है कि भविष्य में टू-व्हीलर्स की पहचान उनकी बैटरी या मोटर से नहीं, बल्कि उनकी इंटेलिजेंस से तय होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वाहन समय के साथ खुद को बेहतर बनाता रहेगा। चाहे परफॉर्मेंस हो, एनर्जी एफिशिएंसी या सेफ्टी हर पहलू में बाइक खुद सीखकर सुधार करेगी। इससे राइडिंग एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद हो जाएगा।

क्या है AI-Defined Vehicle (AIDV) टेक्नोलॉजी?

AI-Defined Vehicle पारंपरिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से बिल्कुल अलग सोच पर आधारित है। आम EV में गाड़ी का व्यवहार फैक्ट्री में ही फिक्स कर दिया जाता है, लेकिन AIDV में ऐसा नहीं है। इस प्लेटफॉर्म में AI सिस्टम रियल-टाइम डेटा के आधार पर मोटर, बैटरी और थर्मल मैनेजमेंट को कंट्रोल करता है। नतीजा यह होता है कि बाइक हर मौसम, हर सड़क और हर राइडिंग स्टाइल में बेहतर परफॉर्मेंस देती है। साथ ही, इसके पार्ट्स की लाइफ भी बढ़ती है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च कम होता है।

AERA से शुरू हुई स्मार्ट सॉफ्टवेयर जर्नी

MATTER का फ्लैगशिप मॉडल AERA पहले से ही Software-Defined Vehicle टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए बिना किसी हार्डवेयर बदलाव के परफॉर्मेंस और फीचर्स को अपग्रेड किया जाता रहा है। यही अनुभव अब AI-Defined Vehicle प्लेटफॉर्म की मजबूत नींव बना है, जो आने वाले समय में मोबिलिटी को और ज्यादा इंटेलिजेंट बनाएगा।

अगले 3-4 साल में नए सेगमेंट्स में धमाकेदार एंट्री

कंपनी ने साफ किया है कि अगले 36 से 48 महीनों में MATTER कई टू-व्हीलर सेगमेंट्स में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि ये सभी मॉडल एक ही AI-Defined टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। इससे हर कैटेगरी में यूजर्स को एक जैसा स्मार्ट, सुरक्षित और एडवांस राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया