डूबती कार में फंसे तो क्या करें? 2 मिनट के ये गोल्डन रूल्स आपकी जान बचा सकते हैं

Car Safety: युवा इंजीनियर युवराज मेहता के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक अंडर कंस्ट्रक्शन इलाके में उनकी एसयूवी गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।
to do if you're trapped in a sinking car These 2-minute golden rules can save your life.
Rescuing yourself from a sinking car (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Rescuing Yourself From a Sinking Car: ग्रेटर नोएडा में युवा इंजीनियर युवराज मेहता के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक अंडर कंस्ट्रक्शन इलाके में उनकी एसयूवी गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई और तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। यह हादसा सिर्फ व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाता, बल्कि ऐसी जानलेवा स्थिति में खुद को कैसे बचाएं, इस पर गंभीर सोच की जरूरत भी बताता है।

क्या था पूरा मामला?

17 जनवरी की सुबह करीब 2:30 बजे, घने कोहरे के बीच युवराज मेहता की मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा नियंत्रण खो बैठी। टूटी हुई बाउंड्री वॉल पार करते हुए कार 30–70 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। युवराज ने बचने की हर मुमकिन कोशिश की कार की छत पर चढ़े, फोन की टॉर्च से संकेत दिए और अपने पिता को कॉल भी किया। लेकिन कोहरा, अंधेरा और पानी की गहराई के कारण मदद समय पर नहीं पहुंच सकी। दम घुटने और हार्ट फेलियर से उनकी मृत्यु हो गई।

डूबती कार से निकलने के 'गोल्डन रूल्स'

विशेषज्ञों के मुताबिक, कार के पानी में गिरते ही आपके पास सिर्फ 1–2 मिनट होते हैं। ऐसे में ये कदम तुरंत उठाएं:

  • शांत रहें और सीटबेल्ट खोलें: घबराहट समय बर्बाद करती है। पहले अपनी सीटबेल्ट खोलें।
  • दरवाजा नहीं, खिड़की खोलें: पानी के दबाव में दरवाजा नहीं खुलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स फेल होने से पहले खिड़की या सनरूफ खोल लें।
  • शीशा तोड़ें: अगर खिड़की नहीं खुल रही, तो इमरजेंसी टूल या सीट के हेडरेस्ट के नुकीले हिस्से से साइड का शीशा तोड़ें (विंडशील्ड न तोड़ें, वह बहुत मजबूत होता है)।

साथ में बच्चे हों तो क्या करें?

  • खुद को फ्री करें: पहले अपनी सीटबेल्ट खोलें।
  • बड़े से छोटे का क्रम: पहले बड़े बच्चे की बेल्ट खोलें, फिर छोटे की।
  • पहले बच्चों को बाहर निकालें: खिड़की से बच्चों को बाहर धकेलें, फिर खुद निकलें।

तैरना नहीं आता? ऐसे बचाएं खुद को

  • शरीर ढीला रखें: बाहर निकलते ही घबराकर हाथ-पैर न चलाएं।
  • फ्लोटिंग तकनीक अपनाएं: सिर पीछे झुकाएं, हाथ-पैर फैलाएं और धीरे सांस लें। शरीर स्वाभाविक रूप से पानी पर टिक सकता है।

तैयारी और सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

  • इमरजेंसी टूल: कार में हमेशा 'लाइफ हैमर' और कटर रखें।
  • वॉटरप्रूफ केस: फोन के लिए वॉटरप्रूफ कवर रखें।
  • निर्माण क्षेत्रों में सतर्कता: रात या कोहरे में अंडर कंस्ट्रक्शन रास्तों से बचें।

एक छोटी सी तैयारी और सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com