कार के स्मार्ट फीचर्स। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

आधुनिक कारों के 5 छिपे हुए स्मार्ट फीचर्स, जिनका इस्तेमाल ड्राइविंग को बना सकता है आसान

Auto Headlamp: आधुनिक कारों में सिर्फ टचस्क्रीन, सनरूफ और रियर कैमरा ही नहीं कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं जिसको अपनी कार में इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • कार में कौन से नए स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया जा रहा है।

  • Follow-Me-Home फीचर्स रात के समय के लिए काम का होता है।

  • कार में लोगों कि सुरक्षा कई काम के फीचर्स भी जोड़े जाते है।

Smart Car Features: आजकल की आधुनिक कारों में सिर्फ टचस्क्रीन, सनरूफ और रियर कैमरा ही नहीं कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं जो रोजाना ड्राइविंग को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं। इनमें से कुछ फीचर्स ड्राइवर को अंधेरे में रास्ता दिखाते हैं तो कुछ बारिश या शीशों पर धुंध जमने जैसी स्थितियों में मदद करते हैं। वहीं इसमें खास बात यह है कि कई बार कार मालिकों को इनकी जानकारी ही नहीं होती। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे 5 स्मार्ट कार फीचर्स और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीके।

1. Follow-Me-Home हेडलैंप: कार बंद करने के बाद भी मिलेगी रोशनी

जैसा कि बाकि कारों में होता है कि रात में कार पार्क करने के बाद घर के दरवाजे तक पहुंचने के लिए मोबाइल की फ्लैशलाइट जलानी पड़ती है क्योंकि कार की लाइट बंद होने के बाद नहीं जलती? लेकिन Follow-Me-Home हेडलैंप इस परेशानी को कम कर सकता है। क्योंकि यह फीचर इंजन बंद करने के बाद कुछ समय तक कार की हेडलाइट चालू रखता है जिससे आसपास रोशनी बनी रहती है।

वहीं अगर आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहते है तो कार बंद करने के बाद फीचर की सेटिंग या चाबी के रिमोट से इसे सक्रिय किया जा सकता है। लेकिन इसे चालू करने का तरीका और रोशनी कितनी देर रहेगी यह कार के मॉडल पर निर्भर करता है।

2. Rain-Sensing Wipers: बारिश के हिसाब से चलेंगे वाइपर

बारिश में बार-बार वाइपर की स्पीड बदलना ड्राइवर का ध्यान भटका सकता है। जिसमें Rain-Sensing Wipers में लगा सेंसर विंडशील्ड पर पानी की मौजूदगी पहचानकर वाइपर को अपने हिसाब से चलाने में मदद करता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए वाइपर कंट्रोल को AUTO मोड पर रखना होगा। जिसमें सेंसर की प्रतिक्रिया बारिश की तीव्रता और सिस्टम की सेटिंग के अनुसार बदल सकती है।

3. Auto Defogger: शीशे पर धुंध जमने से मिलेगी राहत

देखा जाता है कि सर्दियों या नमी वाले मौसम में कार के शीशों पर धुंध जमने से सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। लेकिन कुछ आधुनिक कारों में Auto Defogger होता है जो धुंध पहचानकर विंडशील्ड को साफ करने के लिए हीटिंग सिस्टम चलाता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कार में यह सुविधा है इसका पता करना होगा अगर ये है तो क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन या संबंधित बटन से Auto Defogger चालू किया जा सकता है।

4. Follow-Me-Home से अलग है Auto Headlamp

Auto Headlamp फीचर कम रोशनी होने पर हेडलाइट अपने आप चालू करने में मदद करता है। इससे सुरंग या अंधेरे रास्ते पर बार-बार लाइट का स्विच बदलने की जरूरत कम हो सकती है। वहीं इसका इस्तेमाल करने के लिए लाइट कंट्रोल को AUTO मोड पर रखना होता है। इसमें ध्यान रखने की बात यह है कि यह फीचर हर कार में उपलब्ध नहीं होता और इसकी प्रतिक्रिया सेंसर व सेटिंग पर निर्भर करती है।

5. इमरजेंसी में अपने आप जल सकती हैं Hazard Lights

देखा गया है कि कुछ कारों में अचानक तेज ब्रेक लगाने या एयरबैग खुलने जैसी स्थिति में हैजार्ड लाइट अपने आप चालू हो सकती हैं। इसका उद्देश्य पीछे से आने वाले वाहनों को सतर्क करना है। वहीं इस फीचर को पहले कार में देखना होगा कि कार में यह सुविधा है या नहीं तो यह तय परिस्थितियों में अपने आप सक्रिय होती है। इसकी उपलब्धता और काम करने का तरीका मालिकाना मैनुअल में दिखता है।

इसमें ध्यान रखें कि ये सभी फीचर्स हर कार में नहीं मिलते। ऐसे में अपनी कार के मालिकाना मैनुअल में इनकी उपलब्धता और इस्तेमाल का सही तरीका जरूर जांचें। उसके बाद ही इन तरीकों का इस्तेमाल करें।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार