TVS कि कौन सी स्कूटर आपके लिए सही। Source. Gemini
ऑटोमोबाइल

TVS के इन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कौन सा आपके बजट के हिसाब से सही? कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी

TVS Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालें है तो TVS का Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल एक अलग तरह का विकल्प लेकर आया है। जो आपके पैसे बचाने का काम कर सकता है।

सिमरन सिंह

TVS Orbiter V1 Vs V2 Vs TVS iQube BaaS: आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बैटरी की कीमत की वजह से शुरुआती बजट बढ़ रहा है तो TVS का Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल एक अलग तरह का विकल्प लेकर आया है। बता दें कि इसमें बैटरी की लागत स्कूटर की शुरुआती कीमत से अलग कर दी जाती है और ग्राहक बैटरी के लिए तय अवधि तक मासिक सब्सक्रिप्शन देता है। वहीं TVS ने यह मॉडल अपने Orbiter और iQube इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर उपलब्ध कराया है। ऐसे में सवाल है कि TVS Orbiter V1, Orbiter V2 और TVS iQube में आपके लिए कौन सा मॉडल ज्यादा उपयोगी हो सकता है? आइए तीनों को कीमत, बैटरी, रेंज और फीचर्स के आधार पर समझते हैं।

TVS Orbiter V1: कम बजट में एंट्री

Orbiter V1 के बारे में बताए तो इस तुलना में सबसे कम शुरुआती कीमत वाला विकल्प बताया गया है। इसमें 1.8 kWh बैटरी मिलती है और TVS की मौजूदा जानकारी के अनुसार इसकी IDC रेंज 86 km है। वहीं 0 से 80% चार्जिंग में करीब 2 घंटे 20 मिनट लगते हैं। साथ ही इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 14-इंच फ्रंट व्हील जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 एक्स-शोरूम दिल्ली है जबकि बैटरी सब्सक्रिप्शन ₹862 प्रति माह से शुरू होता है। बिना BaaS इसकी कीमत ₹84,500 है।

TVS Orbiter V2: ज्यादा बैटरी, ज्यादा रेंज

Orbiter V2 में 3.1 kWh बैटरी मिलती है और इसकी IDC रेंज 158 km तक है। इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, 5.5-इंच कलर LCD और कनेक्टेड फीचर्स जैसे विकल्प मिलते हैं। वहीं BaaS के तहत इसकी शुरुआती कीमत ₹59,664 बताई गई है जबकि नियमित कीमत करीब ₹99,900 से शुरू होती है।

TVS iQube: सबसे ज्यादा बैटरी विकल्प

इस लिस्ट में iQube की खासियत इसका बड़ा वेरिएंट पोर्टफोलियो है। बता दें कि TVS की मौजूदा दिल्ली लाइनअप में 2.3 kWh से लेकर 5.3 kWh तक के बैटरी विकल्प हैं और IDC रेंज 114 km से 212 km तक जाती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 82 km/h तक की टॉप स्पीड मिलती है। सात ही BaaS मॉडल में iQube की शुरुआती कीमत ₹59,999 बताई गई है। लेकिन इसकी कीमत और बैटरी सब्सक्रिप्शन चुने गए वेरिएंट और प्लान के अनुसार बदल सकते हैं।

TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर Comparison

फीचरTVS Orbiter V1TVS Orbiter V2TVS iQube
BaaS शुरुआती कीमत₹49,999₹59,664₹59,999
बैटरी1.8 kWh3.1 kWh2.3–5.3 kWh
IDC रेंज86 km158 km114–212 km
टॉप स्पीड—68 km/h68–82 km/h
स्टोरेज34 लीटर34 लीटर32 लीटर
खासियतकम शुरुआती कीमतज्यादा रेंजज्यादा वेरिएंट विकल्प

किसके लिए कौन-सा TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर?

अगर आप कम शुरुआती बजट और शहर में छोटी दूरी की रोजाना यात्रा करने वालों में से है तो आपके लिए Orbiter V1 अच्छा विक्लप रहेंगी। वहीं ज्यादा रेंज चाहिए तो Orbiter V2 का 3.1 kWh बैटरी पैक ज्यादा उपयोगी है। साथ ही अलग-अलग बैटरी और फीचर विकल्पों में चुनाव करना चाहते हैं तो iQube का पोर्टफोलियो ज्यादा विकल्प देता है। ऐसे में ध्यान रखें कि BaaS में शुरुआती कीमत कम होती है लेकिन बैटरी सब्सक्रिप्शन का मासिक खर्च भी कुल ownership cost का हिस्सा माना जाता है। वहीं TVS का इसको लेकर बताना है कि BaaS में चुनी गई अवधि पूरी होने के बाद बैटरी की ownership ग्राहक को ट्रांसफर हो जाती है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र