Electric cars (Source. Limo Green) 
ऑटोमोबाइल

2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च

Electric Cars 2026: 2026 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए बेहद खास साल साबित होने जा रहा है। ऑटो इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव हो रहा है और कंपनियां लगातार नए EV मॉडल लॉन्च करने वाली है।

सिमरन सिंह

New EV Launch India: भारत में 2026 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए बेहद खास साल साबित होने जा रहा है। ऑटो इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव हो रहा है और कंपनियां लगातार नए EV मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि अप्रैल महीने में ही तीन बड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में एंट्री लेने वाली हैं। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं आने वाली इन धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में।

टोयोटा Urban Cruiser EV: दमदार रेंज के साथ एंट्री

टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह कार मारुति ई-विटारा का ही एक वर्जन मानी जा रही है, जो तीन वेरिएंट E1, E2 और E3 में आएगी। E1 वेरिएंट में 49 kWh बैटरी के साथ 144 BHP की मोटर दी गई है, जबकि E2 और E3 वेरिएंट में 61 kWh बैटरी और 174 BHP की पावर मिलती है। कंपनी के अनुसार, छोटी बैटरी में 440 किलोमीटर और बड़ी बैटरी में 543 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। यह मिडिल क्लास के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है।

Mercedes CLA EV: लग्जरी में भी अब इलेक्ट्रिक पावर

मर्सिडीज-बेंज अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक सेडान को अप्रैल में लॉन्च करने जा रही है। CLA 250+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट की डिलीवरी इसी महीने शुरू होगी, जबकि CLA 200 जून 2026 में आएगी। इस कार में 85 kWh की बैटरी दी गई है, जो WLTP साइकिल पर 729 किलोमीटर तक की रेंज देती है। वहीं, स्टैंडर्ड वेरिएंट में 542 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। खास बात यह है कि 240 kW फास्ट चार्जर से यह कार सिर्फ 20 मिनट में करीब 400 किलोमीटर तक चार्ज हो सकती है।

VinFast Limo Green: फैमिली और बिजनेस दोनों के लिए बेस्ट

विनफास्ट भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार Limo Green लॉन्च करने जा रही है। यह एक तीन-रो MPV होगी, जिसे फैमिली और फ्लीट ऑपरेटर्स दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इसमें 60.13 kWh बैटरी दी गई है, जो 204 BHP की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 450 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो लंबी दूरी के लिए काफी बेहतर मानी जा रही है।

EV खरीदने का सही समय?

बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब एक स्मार्ट विकल्प बनती जा रही हैं। कम खर्च, ज्यादा रेंज और नई टेक्नोलॉजी के साथ ये गाड़ियां मिडिल क्लास के लिए भी धीरे-धीरे सुलभ हो रही हैं।

ध्यान दें

2026 में लॉन्च होने वाली ये नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि आपके बजट और भविष्य दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो इन EV मॉडल्स पर जरूर नजर डालें।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे