Ultraviolette Electric Bike: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब सिर्फ ज्यादा रेंज या स्मार्ट फीचर्स ही चर्चा में नहीं रहते हैं। बता दें कि कंपनियां ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर भी फोकस कर रही हैं जो हल्की होने के साथ बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस भी दें सकें। वहीं इसी दिशा में Ultraviolette Automotive अपनी नई इलेक्ट्रिक एंड्यूरो मोटरसाइकिल Shockwave लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि कंपनी इसे भारत में 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकते है।
वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि Shockwave को कंपनी के नए 100V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा रहा है। यही आर्किटेक्चर आने वाली Ultraviolette Tesseract में भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को बेहतर पावर डिलीवरी, थर्मल एफिशिएंसी और चार्जिंग परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
Shockwave के बारे में बताए तो इसको लाइटवेट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। जिसमें कंपनी इसे सिंगल-सीटर और डुअल-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश करेगी। इसका डिजाइन और राइडिंग कैरेक्टर टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिलों से इंस्पायर्ड बताया गया है। वहीं कंपनी का फोकस ऐसी बाइक तैयार करने पर है जो इलेक्ट्रिक मोटर की तेज परफॉर्मेंस के साथ हल्का और एंगेजिंग राइडिंग एक्सपीरिएंस दे। इसके प्रोडक्शन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में इसकी प्रोडक्शन लाइन तैयार की जा रही है।
इसके पावरट्रेन की बात करें तो Shockwave में 14.5bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इसका पीक टॉर्क 505Nm है। बाइक में 4kWh बैटरी पैक दिया जाएगा और इसकी IDC रेंज 165 किलोमीटर बताई गई है। वहीं परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी। लेकिन ये आंकड़े कंपनी के दावे हैं और प्रोडक्शन मॉडल के अंतिम स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है।
फीचर्स की बात करें तो Shockwave में स्विचेबल डुअल-चैनल ABS मिलेगा। इसके अलावा चार ट्रैक्शन कंट्रोल मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग के 6 लेवल दिए जाएंगे। बाइक में LED लाइटिंग भी मिलेगी। साथ ही हार्डवेयर की बात करें तो इसमें स्टील फ्रेम, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। वहीं बाइक में 21 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील मिलेगा। दोनों पर डुअल-पर्पज टायर लगाए जाएंगे। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी Shockwave को सिर्फ शहर की सड़कों तक सीमित रखने के बजाय अलग-अलग राइडिंग कंडीशन के हिसाब से तैयार कर रही है।