मंगल का मघा नक्षत्र में गोचर (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्रह गोचर

Mangal Gochar 2026: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा तरक्की का लाभ

Magha Nakshatra Mars Transit 2026: मंगल 12 नवंबर को केतु के मघा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। 19 दिसंबर तक मेष, मिथुन, तुला, धनु और मीन राशि वालों को करियर, कारोबार और धन के मामले में लाभ मिल सकते है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 12 नवंबर 2026 को मंगल ने केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश किया।

  • मंगल करीब 37 दिनों तक मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

  • मेष, मिथुन, तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए गोचर शुभ रहने के संकेत हैं।

  • मिथुन राशि को संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

Mangal Gochar 2026 Lucky Rashiyan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम, आत्मविश्वास और भूमि-संपत्ति के कारक माने जाते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलता है। इसी क्रम में 12 नवंबर को मंगल ने केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश किया है। मंगल इस नक्षत्र में करीब 37 दिनों तक रहेंगे और 19 दिसंबर 2026 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

ज्योतिष आकलन के अनुसार, जब कोई ग्रह दूसरे ग्रह के स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उस ग्रह के प्रभाव में भी आ जाता है। ऐसे में मघा नक्षत्र में मंगल का गोचर केतु के प्रभाव को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। मघा नक्षत्र का संबंध राजसत्ता, प्रतिष्ठा, पद और मान-सम्मान से जोड़ा जाता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। वहीं लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

आइए जानते हैं किन पांच राशियों के लिए मंगल का मघा नक्षत्र गोचर शुभ फलदायी रह सकता है।

मेष राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का मघा नक्षत्र में प्रवेश सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। इस दौरान आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं।

मिथुन राशि: संपत्ति और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रह सकता है। इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। संपत्ति और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

परिवार से जुड़े पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है। विरोधियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होने की संभावना है।

तुला राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का मघा नक्षत्र गोचर आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से शुभ रह सकता है। इस दौरान आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने संपर्कों के माध्यम से भी लाभ मिलने की संभावना है।

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा नौकरी और करियर में मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। रोजी-रोजगार से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि: कारोबार में नई डील से होगा लाभ

धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। धर्म-कर्म से जुड़ी यात्राओं के योग बन सकते हैं।

व्यापार करने वाले जातकों को कोई व्यावसायिक समझौता करने का अवसर मिल सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के लिए यह समय महत्वपूर्ण है।

मीन राशि: शत्रुओं पर मिलेगी विजय

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का मघा नक्षत्र गोचर शुभ परिणाम देने वाला रह सकता है। इस दौरान विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कामकाज का दबाव कम होने से मानसिक राहत महसूस करेंगे। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है। पुराने विवादों और परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई ज्योतिषीय भविष्यवाणियां सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रह-नक्षत्रों की गणना पर आधारित हैं। इनका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की दशा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती