ग्रह गोचर 23 अगस्त से 29 अगस्त 2026 (सौ. डिजाइन फोटो)
ग्रह गोचर

Grah Gochar: इस हफ्ते सूर्य-बुध समेत इन ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें बाजार और राशियों पर असर

Planetary Transit: 23 से 29 अगस्त 2026 का सप्ताह ग्रहों की विशेष स्थिति और कई प्रमुख व्रत-पर्वों के कारण खास रहेगा। जानें इस सप्ताह जन्मे बच्चों का स्वभाव, करियर, भविष्य और बाजार पर ग्रहों का प्रभाव।

अपूर्वा नायक

Grah Gochar 23 to 29 August: 23 से 29 अगस्त 2026 तक का यह हफ्ता धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद पावन और महत्वपूर्ण है।

इस सप्ताह सूर्य और बुध सिंह में, मंगल मिथुन में, गुरु कर्क में, शुक्र कन्या में, वक्री शनि मीन में, राहु कुंभ में, केतु सिंह में और चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि में संचार करेंगे।

इस सप्ताह जन्मे बच्चों का स्वभाव और गुण

इस हफ्ते जन्म लेने वाले बच्चों पर सूर्य, गुरु और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से गजब की बौद्धिक क्षमता देखने को मिलेगी। ये बच्चे ज्ञान से भरपूर, न्यायप्रिय और धार्मिक विचारों वाले होंगे। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता और अनुशासन बचपन से ही झलकेगा। समाज में ये अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे और अपनों का नाम रोशन करेंगे।

कैसा रहेगा करियर, पढ़ाई और आने वाला साल?

इन बच्चों का शैक्षणिक जीवन और करियर बहुत ही शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ये बच्चा अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेगा। प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षण, प्रबंधन, कानून और व्यापार के क्षेत्र में इनके लिए सफलता के बेहतरीन योग बनेंगे। आने वाले वर्षों में भाग्य का पूरा साथ मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत और समृद्ध बनी रहेगी।

कमोडिटी और शेयर बाजार पर ग्रहों का प्रभाव

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 25 अगस्त को चित्रा नक्षत्र में शुक्र के प्रवेश के प्रभाव से बाजार में बड़ा हलचल देखने को मिलेगी। इस दिन से जीरा, गुड़, खांड, शक्कर, सरसों, तिल, तेल, घी, गेहूं, ज्वार, जौ, चना, चावल, ऊन, रूई, सूत, सोना, तांबा, लाल चंदन, मजीठ और लाल मिर्च के भावों में जोरदार तेजी का रुख बना रहेगा।

सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहार

23 अगस्त (रविवार): पुत्रदा पवित्रा एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा।

24 अगस्त (सोमवार): श्रावण सोमवार व्रत, उज्जैन में महाकाल की सवारी और पवित्रा रोपण।

25 अगस्त (मंगलवार): मंगला गौरी व्रत और प्रदोष व्रत का शुभ संयोग।

27 अगस्त (गुरुवार): पूर्णिमा व्रत और हयग्रीव जयंती।

28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन का पावन पर्व, श्रावणी पूर्णिमा, नारियल पूनम और अमरनाथ यात्रा का विशेष योग।

29 अगस्त (शनिवार): अशून्य शयन व्रत का आयोजन होगा।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना