बुध गोचर  फोटो.सोशल मीडिया
ग्रह गोचर

Budh Gochar 2026: कन्या राशि में पहुंचे बुध, बना भद्र राजयोग; इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Gochar Kanya Rashi: सितंबर में कन्या राशि में बुध के प्रवेश से भद्र पद में राजयोग बन रहे हैं। जिसका असर इन 5 राशियों के लिए शुभ समय लेकर आएगा और सफलता के अवसर बढ़ेंगे।

रीता राय सागर

Budh Gochar September 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध व्यक्ति की बुद्धि, वाणी, तर्क, गणना, व्यापार, शिक्षा और संचार से माना जाता है। ऐसे में जब बुध की दशा या दिशा बदलती है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर देखने को मिलता है। 7 सितंबर 2026 को बुध ने कन्या राशि में प्रवेश किया है और 26 सितंबर तक इसी राशि में बना रहेगा।

कन्या राशि में बुध की स्थिति का ज्योतिष में विशेष महत्व होता है। इसी वजह से इस गोचर के दौरान भद्र पंचमहापुरुष राजयोग बनते दिख रहे है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ हो सकता है।

क्या होता है भद्र पंचमहापुरुष राजयोग?

ज्योतिष में भद्र योग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। जब बुध अपनी स्वराशि या उच्च राशि में केंद्र भाव में मजबूत स्थिति में होता है, तब भद्र योग बनता है। वर्तमान गोचर में बुध का कन्या राशि में प्रवेश इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस राजयोग की अवधि में विशेष रूप से वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ अन्य राशियों के लिए भी करियर, व्यापार और भाग्य से जुड़े सकारात्मक संदेश आ सकते हैं।

वृषभ राशि

बुध का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा, प्रेम और आर्थिक मामलों के लिए शब होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए नए अवसर बढ़ेंगे। निवेश, संपत्ति या किसी जरूरी आर्थिक फैसले में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं। हालांकि बड़े वित्तीय निर्णय लेते समय परिस्थितियों का सही आकलन जरूर करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष है। इस अवधि में बुद्धि, कम्युनिकेशन स्किल और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का यह सुनहरा समय है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क और काम के विस्तार के रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही आर्थिक प्रगति और पारिवारिक सुख के भी संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि में ही बुध का गोचर हुआ है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव विशेष रहेगा। यह समय आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, करियर और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा रहेगा। काम में आपकी दक्षता और चीजों को समझने की क्षमता काम आएगी। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी होगा। अचानक धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। यात्रा, नए लोगों से संपर्क और काम से जुड़ी योजनाओं में भी फायदा मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कम्युनिकेशन और डिसीजन मेकिंग को प्रभावित कर सकता है। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखने की क्षमता बढ़ सकती है और आय के नए स्रोत बनाने के अवसर मिल सकते हैं। मीडिया, लेखन, व्यापार, शिक्षा और संचार से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष रूप से उपयोगी हो सकती है।

बुध गोचर का किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?

ज्योतिषीय में बुध का संबंध मुख्य रूप से बुद्धि, शिक्षा, लेखन, पत्रकारिता, वाणी, व्यापार, गणित, कंप्यूटर और संचार से माना जाता है। इसलिए बुध के मजबूत होने पर इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता है।

26 सितंबर तक रहेगा बुध गोचर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध 7 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक कन्या राशि में रहेगा। इस दौरान बनने वाले भद्र राजयोग का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर उनकी कुंडली और बुध की स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video