कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती  (सौ.AI)
ग्रह गोचर

Kumbh Rashi 2026:साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी, इन गलतियों से बढ़ सकती हैं परेशानी

Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। 2027 में शनि की चाल बदलने से राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों से बचना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

सीमा कुमारी

Kumbh Rashi Sade Sati: कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में कुंभ राशि जो स्वयं शनि की राशि है उसके आखिर चरण के में शनि मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, शनिदेव साढ़ेसाती के आखिरी चरण में व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। इसका मतलब यह है कि अच्छे कर्मों के अच्छे और बुरे कर्मों के बुरे फल मिलने के योग इसी चरण में बनते हैं।

शनि की साढ़ेसाती का मुख्य कारण

ज्योतिषयों के अनुसार, शनिदेव साढ़ेसाती के आखिरी चरण में व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। इस दौरान व्यक्ति को अपने कर्मों, फैसलों और जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने की ख़ास जरूरत है। साथ ही ग्रहों की स्थिति के कारण मानसिक तनाव, देरी और अनिश्चितता जैसी परिस्थितियां महसूस हो सकती हैं।

साढ़ेसाती का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव साढ़ेसाती केआखिरी चरण में व्यक्ति को अनुशासन, धैर्य और मेहनत का महत्व समझाते हैं। अंतिम चरण में पुराने मामलों का निपटारा होने के साथ कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसलिए किसी भी काम को जल्दबाजी में करना सही नहीं माना जाता है। साथ ही अनावश्यक विवाद करने और लापरवाही से बचना बेहतर माना जाता है।

राहु का गोचर

अगर राहु का गोचर की स्थिति की बात करें तो ज्योतिष में भ्रम, अचानक बदलाव और असमंजस से जोड़कर देखा जाता है। इसके प्रभाव में व्यक्ति को किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करने की सलाह दी जाती है। खासकर करियर, निवेश और रिश्तों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें।

राहत की उम्मीद

शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण होने के कारण धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद है। अभी साढ़ेसाती खत्म होने में समय है, लेकिन इसका आखिरी पड़ाव शुरू हो चुका है। 7 सितंबर 2026 से गिनें तो कुंभ राशि वालों को करीब 534 दिन और इंतजार करना होगा। इसके बाद फरवरी 2028 में साढ़ेसाती पूरी तरह खत्म हो जाएगी। मेहनत और धैर्य से किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अटके हुए काम आगे बढ़ने और मानसिक दबाव कम होने की संभावना भी बताई जा रही है।

करियर और धन

शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण होने के कारण करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की स्थिति बन सकती है। नौकरी या व्यवसाय में किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा। धन के मामले में अनावश्यक खर्च, जल्दबाजी में निवेश और किसी को बिना सोचे-समझे पैसे देने से बचने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य

इसके अलावा,शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।इसलिए पर्याप्त नींद, संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या पर ध्यान देना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो तो उसे केवल ज्योतिषीय उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें।

शनि की साढ़ेसाती मुक्ति के लिए क्या उपाय करें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंभ राशि वाले जातक शनि की साढ़ेसाती मुक्ति के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा, जरूरतमंदों को दान और सेवा करें। शनिवार के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके आने वाले समय में भी समस्याओं का अंत नहीं होगा। इसके अलावा आप शनिवार के दिन काले या नीले रंग के कपड़े भी न पहनें। सबसे जरूरी बात है कि आप ईमानदारी, धैर्य और अच्छे कर्मों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस