रक्षाबंधन पर शनि और राहु-केतु की उलटी चाल, मेष राशि सहित इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Unlucky Horoscope 2026:रक्षाबंधन पर शनि और राहु-केतु की उलटी चाल का असर कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार मेष राशि समेत इन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
Raksha Bandhan Rashifal 2026
रक्षाबंधन पर शनि और राहु-केतु की उलटी चाल(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raksha Bandhan Rashifal 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का बड़ा महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। ग्रहों की चाल से जहां व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता तो वहीं इस साल रक्षा बंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बहुत ही खास रहने वाली है। इस दिन चंद्र ग्रहण के साथ ही अग्नि पंचक का साया भी रहेगा।

ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन शनि और राहु-केतु वक्री चाल चलेंगे। यानी तीनों ग्रहों की उलटी चाल रहेगी। शनि और राहु-केतु के अलावा बुध की चाल सभी 12 राशियों पर पड़ सकती हैं। लेकिन 12 राशियों पर 4 राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

रक्षाबंधन पर शनि-केतु चलेंगे उल्टी चाल

ज्योतिषयों के अनुसार, रक्षाबंधन पर शनि और राहु-केतु की वक्री यानी उल्टी चाल और चंद्र ग्रहण के संयोग से मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को सबसे अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किन चार राशियों के लिए अशुभ है संकेत

मेष राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन शनि और राहु-केतु वक्री चाल चलेंगे। जबकि बुध अस्त अवस्था में रहेंगे। यह संयोग मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस समय साढ़ेसाती के पहले चरण का प्रभाव है।

चंद्र ग्रहण का असर आपको पारिवारिक जीवन में परेशानियां दे सकता है। इसके अलावा, पैसे से जुड़ी समस्या हो सकता है। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।

किसी भी तरह के निवेश से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखें। ग्रहण के प्रभाव से आपके बनते हुए काम अटक सकते हैं। घबराहट, बेचैनी या अज्ञात भय सताएगा। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

मिथुन राशि

अगर बात मिथुन राशि वालों की करें तो चंद्र ग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि वालों पर भी पड़ सकता हैं। मानसिक तनाव से लेकर पैसे से जुड़ी समस्या हो सकता है।

इसलिए कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं, तो फिलहाल के लिए टाल दें।

सिंह राशि

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. ऐसे में चंद्र ग्रहण आपके लिए कुछ प्रतिकूल परिणाम ला सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण भी चल रहा है। ऐसे में ग्रहण का प्रति कुल प्रभाव कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले जातको पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। इस समय किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से बचें। मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन परेशान रह सकता है। कार्यस्थस पर बहस या विवाद से बचें।

Raksha Bandhan Rashifal 2026
Raksha Bandhan Upay 2026: रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र के लिए करें ये 3 काम, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी मिठास
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com