Parivartini Ekadashi Rashi Upay : मंगलवार, 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी रखा जा रहा है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण एकादशी व्रतों में से एक है। इसे जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जलझूलनी एकादशी पर राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने की मान्यता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। श्रद्धा के साथ पूजा करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है।
वृषभ राशि वाले इस सफेद वस्तुओं का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन मिथुन राशि के जातक श्रीहरि को हरे रंग के वस्त्र अर्पित कर सकते हैं। इसे भगवान विष्णु की कृपा पाने का उपाय माना जाता है।
कर्क राशि वाले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
सिंह राशि के जातक विष्णु भगवान को पीले वस्त्र चढ़ाएं और स्वयं भी पीले रंग के कपड़े पहनें। यह उपाय शुभता से जुड़ा माना जाता है।
कन्या राशि के वाले जातक सफेद मिठाई में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद प्रसाद का वितरण करें।
तुला राशि वाले इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह उपाय दांपत्य जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है।
नौकरी और कारोबार में उन्नति की कामना रखने वाले वृश्चिक राशि के जातक गुड़ का दान करें। इसे श्रीहरि की कृपा पाने का सरल उपाय माना जाता है।
धनु राशि के लोग पीले वस्त्र, पीला चंदन और पीले फलों का दान करें। भगवान विष्णु की पूजा के साथ यह उपाय करना शुभ माना जाता है।
मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को दही और इलायची का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कुंभ राशि के लोग पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता में इसे शुभ और कल्याणकारी उपाय माना गया है।
मीन राशि के जातक जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन या जरूरी वस्तुओं का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु को मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है।