मेष राशि फोटो.एआई
राशिफल

Aries Horoscope: आज चमकेगा मेष राशि का सितारा, करियर-धन में बढ़ेगा लाभ, प्रेम जीवन में आएगी मिठास

Mesh Rashi 2026: मेष राशि वालों के लिए आज करियर, धन, प्रेम और परिवार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जानें आज क्या कुछ नया है मेषराषि वालों के भाग्य में। करियर-धन के साथ रिश्तों में भी बना रहेगा प्यार।

रीता राय सागर

Mesh Rashi Weekly Horoscope: 24 अगस्त 2026 को मेष राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास, भाग्य और आर्थिक स्थिरता के साथ शुरु होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा नवम भाव में है, जिसका लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। मंगल का प्रभाव आर्थिक मामलों में मजबूती देने का काम करेगा। साथ ही सावन के अंतिम सोमवार का धार्मिक महत्व भी आज के दिन को विशेष बना रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और रुके हुए काम पूरे होने के आसार है।

लेकिन मेष राशि वाले लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना है कि तुरंत बड़े लाभ के लालच में जल्दबाजी में फैसला न लें। सोच-समझकर उठाया गया कदम ज्यादा लाभदायक रहेगा।

करियर और नौकरी में मिल सकता है लाभ

आज नौकरी और कामकाज के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय से रुके हुए काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और आत्मविश्वास सीनियर की नजरों में आ सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी नई योजना, पद या जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। पुराने काम को नए तरीके से आगे बढ़ाने के लिए भी आज का दिन अनुकूल है।

व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन उपयोगी रह सकता है। किसी नए काम, साझेदारी या विस्तार की योजना पर पहला कदम उठाया जा सकता है, लेकिन बिना पूरी जानकारी के बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेंगे, क्यों कि मंगल के प्रभाव से आर्थिक मामलों में मजबूती मिल सकती है और पुराने प्रयासों से लाभ मिलने की संभावना है। प्लानिंग के साथ किया गया निवेश या जरूरी आर्थिक फैसलों के लिए दिन सकारात्मक माना जा रहा है।

हालांकि, सप्ताह के दौरान शौक, घूमने-फिरने और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए बजट बनाकर चलना आपके पक्ष में हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में अस्पष्ट भुगतान या लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रेम जीवन में बढ़ेगी नजदीकी

आज प्रेम संबंधों में सुकून और भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। छोटी-छोटी बातें रिश्ते को मजबूत करेगी। साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से पुराने मतभेद कम हो सकते हैं। विवाहित को जीवनसाथी का सहयोग और इमोशनल सपोर्ट मिलेगा।

आपकी साफ बोलने की प्रवृति कभी-कभी साथी को कठोर लग सकती है। इसलिए बहस में अपनी बात सही साबित करने की बजाय सामने वाले की भावनाओं को समझना बेहतर होगा। अविवाहित जातकों की किसी दोस्त या सामाजिक परिचय के जरिए नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

परिवार से मिलेगा भावनात्मक सहयोग

आज घर-परिवार का वातावरण सकारात्मक रह सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। परिवार के बड़े लोगों से बातचीत करना आपके हित में होगा। बच्चों या युवाओं से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी खुशी देगी।

परिवार में बातचीत के दौरान शब्दों का ध्यान रखना जरूरी है। आपकी सीधी बात अनजाने में किसी करीबी को दुखी कर सकती है। सप्ताह के बीच में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन खुलकर बातचीत करने से स्थिति सहज बनी रहेगी।

सेहत सामान्य से बेहतर, लेकिन आराम जरूरी

आज स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति अच्छी रह सकती है। फिटनेस और नियमित दिनचर्या पर ध्यान देने से ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि, पूरे सप्ताह ऊर्जा अधिक रहने के बावजूद खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से बचें। सप्ताह के मध्य में काम और जिम्मेदारियों के कारण थकान महसूस हो सकती है।

विद्यार्थियों के लिए अच्छा सप्ताह

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मेहनत और अनुशासन का फल देने वाला है। शुरुआत में नई चीजें सीखने की उत्सुकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में एकाग्रता बेहतर हो सकती है, जिससे कठिन विषयों को समझने में मदद मिलेगी। हालांकि, सप्ताह के अंतिम दिनों में ध्यान भटकने की संभावना के कारण दोहराव और शांत वातावरण में पढ़ाई करना बेहतर रहेगा। रेगुलर प्रैक्टिस और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी बनेंगे।

मेष राशि के लिए आज का उपाय

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर मेष राशि वाले भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव को लाल रंग के फल और लाल वस्त्र अर्पित करने आपके लिए लाभदायक होगा।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल