27 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष की बढ़ेगी खुशी, सिंह को मिलेगा सहयोग, मीन को मान-सम्मान; पढ़ें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 27 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए पारिवारिक सुख, कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों को विवाद और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतनी होगी।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 27 October 2026: 27 अक्टूबर का दिन कई राशि वालों के लिए पारिवारिक सुख, कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर लेकर आ सकता है।

वहीं, कुछ राशि वालों को विवादों से बचने, कानूनी मामलों में सावधानी बरतने और जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।

मेष राशि

मेष राशि पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सत्कर्म और धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि

कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने कार्य पूरे होंगे। आपका पुरुषार्थ बना रहेगा तथा मानसिक संतोष प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी हो सकती है। विरोधियों की चालों को समझने का प्रयास करें। उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा और जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य बनेंगे।

कर्क राशि

सुविधा और परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना में बदलाव कर लेंगे। अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे। पद से लाभ मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि सामाजिक कार्यों में आपकी उपस्थिति नई ऊर्जा और उत्साह भर देगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। राजनीतिक कार्यों में अनुकूलता रहेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कामकाज में सुधार के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। जरूरी काम के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा। विवादों को बढ़ाने से बचें।

तुला राशि

भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिजनों के सहयोग से कार्य शुरू होंगे। सक्रिय राजनीति में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में सभी की जिम्मेदारियां तय करें। कार्यों में वांछित सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। महिला पक्ष से जुड़ी किसी बात की चिंता रह सकती है।

धनु राशि

न्यायालय से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। दिनचर्या नियमित रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन पर खर्च हो सकता है।

मकर राशि

मित्रों की मदद से बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफलता मिलेगी। सामाजिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

कुंभ राशि

परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है। आर्थिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी की जमानत देना परेशानी का कारण बन सकता है। कामकाज में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मीन राशि

जोखिम भरे कार्यों से बचें। आपके प्रयास सार्थक होंगे। विवादों को बढ़ाने से बचें। कार्यों में सफलता मिलने के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

व्यापार भविष्य

कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा और भरणी नक्षत्र के प्रभाव से लाल मिर्च, केसर, रूई और तांबे के भाव में पहले नरमी और बाद में तेजी आने के संकेत हैं। जूट, पट, बारदाना, उड़द, मूंग और मोठ के भाव में मंदी रहने की संभावना है।

भाग्यांक: 2356

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब