29 नवंबर को पैदा होने वाले बच्चों का जन्म राशिफल सोर्स: AI
राशिफल

Birthday Horoscope: आज जन्मदिन है तो जानें अपना वार्षिक भविष्यफल, किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें?

29 November Birthday Horoscope: साल की शुरुआत सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ होगी। 29 नवंबर को जन्म लेने वालों का आगामी वर्ष कैसा रहेगा? जानें सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • साल की शुरुआत सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ होगी।

  • व्यवसाय में वृद्धि होगी और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं।

  • वर्ष के मध्य में कारोबार की स्थिति सुधरेगी और आय के नए स्रोत बढ़ेंगे।

  • किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने की संभावना है।

  • कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • साल के अंत में अनावश्यक विवाद मानसिक परेशानी का कारण बन सकते हैं।

  • आगामी वर्ष में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

Birthday Horoscope 29 November 2026: 29 नवंबर 2026, रविवार को जन्मदिन मनाने वाले लोगों के लिए आने वाला वर्ष कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। साल की शुरुआत सामाजिक कार्यों में सक्रियता और व्यवसाय में वृद्धि के साथ होगी। राजनीतिक क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं।

वहीं, वर्ष के मध्य में आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने परिचितों से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि साल के अंत में अनावश्यक विवाद मानसिक परेशानी का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं 29 नवंबर को जन्म लेने वालों का आगामी वर्ष सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

साल की शुरुआत में कारोबार में होगा विस्तार

आगामी वर्ष की शुरुआत सामाजिक कार्यों में व्यस्तता के साथ होगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। समाज में सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

मध्य वर्ष में खुलेंगे तरक्की के रास्ते

वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। आय के अन्य स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

साल के अंत में विवाद से रहें सावधान

वर्ष के अंतिम चरण में किसी अनावश्यक विवाद के कारण मन परेशान हो सकता है। ऐसे में वाणी और व्यवहार पर संयम रखना बेहतर रहेगा। इस दौरान स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।

आज लेने वाले बच्चों का स्वभाव

29 नवंबर को जन्म लेने वाला बालक स्वस्थ, सुंदर, हृष्ट-पुष्ट, मधुरभाषी, परिश्रमी और चतुर स्वभाव का होगा। वह अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा। विद्या प्राप्ति के क्षेत्र में कुछ विलंब हो सकता है, लेकिन आगे चलकर उन्नति करेगा। खेलकूद के प्रति विशेष लगाव रहेगा और माता-पिता का आदर करने वाला होगा।

12 राशियों पर आगामी वर्ष का प्रभाव

  • मेष और वृश्चिक राशि: मेष और वृश्चिक राशि के जातको को मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे।

  • वृषभ और तुला राशि: वृषभ और तुला के जातको का अधिकारियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। हानि होने की आशंका है।

  • मिथुन और कन्या राशि: मिथुन और कन्या राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।

  • कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों की पुरानी चिंताएं दूर होंगी और परेशानियों से राहत मिलेगी। हालांकि सामाजिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातको के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

  • धनु और मीन राशि: धनु और मीन राशि के जातको को अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं।

  • मकर और कुंभ राशि: मकर और कुंभ राशि के जातको के कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और पारिवारिक सुख बना रहेगा।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख