28 नवंबर को पैदा होने वाले बच्चों का जन्म राशिफल सोर्स: नवभारत लाइव
राशिफल

Birthday Horoscope: 28 नवंबर को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और परिवार का हाल

28 November Birthday Horoscope: साल की शुरुआत में मित्रों और अपनो का सहयोग मिलेगा। जानें 28 नवंबर को जन्म लेने वालों का वार्षिक राशिफल, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और सभी राशियों पर आगामी वर्ष का प्रभाव

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • साल की शुरुआत में मित्रों और खास लोगों का सहयोग मिलेगा।

  • शासन से लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

  • वर्ष के मध्य में विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है।

  • भोग-विलास और यात्राओं पर धन खर्च होने की संभावना है।

  • पारिवारिक परेशानियों और मानसिक तनाव से बचने के लिए संयम जरूरी होगा।

Birthday Horoscope 28 November 2026: 28 नवंबर को जन्म लेने वाले जातकों के लिए आने वाला वर्ष मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में किसी मित्र या खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है और शासन की ओर से लाभ मिलने के योग हैं। वर्ष के मध्य में विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है। इस दौरान भोग-विलास पर धन खर्च होगा, लेकिन मित्रों का सहयोग भी मिलता रहेगा।

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। हालांकि व्यर्थ के विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। शारीरिक परेशानियों के साथ मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में पूरे वर्ष धैर्य और संयम से काम लेना लाभकारी रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का स्वभाव

आज जन्म लेने वाला बालक हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का होगा। वह अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर उन्नति करेगा। स्वतंत्र विचारों वाला होने के साथ अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करेगा। उसके पास आय के एक से अधिक साधन होंगे और वह किसी विशेष विद्या का ज्ञाता बन सकता है।

12 राशियों पर जन्मदिन के आगामी वर्ष का प्रभाव

  • मेष और वृश्चिक राशि: मेष और वृश्चिक राशि के जातको का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। शासन से लाभ मिलने के योग हैं।

  • वृषभ और तुला राशि: वृषभ और तुला राशि के जातको का परिवार के सदस्यों और स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

  • मिथुन और कन्या राशि: मिथुन और कन्या राशि के जातको को पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

  • कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को किसी मित्र के माध्यम से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।

  • सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को परिस्थितियों में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा।

  • धनु और मीन राशि: धनु और मीन राशि को नौकरी में शुरुआती परेशानियों के बाद लाभ मिलने की संभावना है।

  • मकर और कुंभ राशि: मकर और कुंभ राशि के जातको की शासन और सत्ता से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज