29 अगस्त 2026 जन्मदिन राशिफल (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
राशिफल

Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चे होंगे चंचल और सुंदर, पढ़ाई में करेंगे खूब तरक्की

Birthday Prediction: 29 अगस्त को जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव आकर्षक और चंचल रहेगा। पढ़ाई में उन्नति के साथ करियर में सफलता मिलेगी। जानें आज जन्मे बच्चों का स्वभाव, भविष्य और जन्मदिन राशिफल।

अपूर्वा नायक

Birthday Horoscope 29 August 2026: आज 29 अगस्त 2026, शनिवार का दिन आपके और आपके परिवार के लिए बेहद खास है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव आपके दैनिक जीवन के साथ-साथ आज जन्म लेने वाले बच्चों के करियर, चरित्र, आदतों और सेहत पर भी गहरा असर डालेगा। अगर आप अपने बच्चे के भविष्य, पढ़ाई और सफलता को लेकर उत्सुक हैं, तो यहां जानिए उनका पूरा राशिफल।

आज जन्मे बच्चों का स्वभाव और गुण

आज जन्म लिया बालक बेहद सुंदर, स्वस्थ, मधुर स्वभाव वाला, कोमल और चंचल होगा। हालांकि, बचपन के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। ये बच्चे अपनी मनमर्जी के मालिक होंगे और जो सोचेंगे वही करेंगे। इसके अलावा, इन बच्चों में गाड़ियों और वाहनों का विशेष शौक देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा करियर, पढ़ाई और आने वाला साल?

इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बहुत अच्छी रहेगी और ये विद्या के क्षेत्र में लगातार उन्नति करेंगे। साल की शुरुआत में यात्रा से थोड़ा कष्ट, बेवजह का विवाद, धन संकट और भोग-विलास में ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन साल के मध्य में स्थाई लाभ के रास्ते खुलेंगे, थकान के बाद भी सफलता मिलेगी और चिंताएं कम होंगी। साल के अंत में व्यापार में तरक्की, आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार और शत्रुओं पर जीत हासिल होगी।

सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष और वृश्चिक: आज आपकी आर्थिक दशा में बहुत बढ़िया सुधार देखने को मिलेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

वृष और तुला: व्यापार-व्यवसाय में जबरदस्त वृद्धि होगी। हालांकि, इसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम और मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन और कन्या: आज का दिन आपके विरोधियों के लिए भारी रहेगा। आपके शत्रु पक्ष को किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: कर्क राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में आपकी व्यस्तता और भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मेहनत के दम पर आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

सिंह: आज का दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी सुंदर और मनोरंजक स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

मकर और कुंभ: मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

धनु और मीन: आज यात्रा के दौरान थोड़ा कष्ट हो सकता है और व्यर्थ के विवाद से बचें। आज भोग-विलास और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी