Aaj Ka Rashifal 9 November 2026: सोमवार, 9 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, तो किसी को पारिवारिक तनाव और अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि वालों को करीबी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि मिथुन राशि के जातकों को कारोबार के विस्तार में चुनौतियां मिल सकती हैं। कन्या राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग हैं।
मेष राशि के लोगों को उनके ही करीबी लोग मुश्किल समय में बीच मझधार में छोड़ सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात और बातचीत होगी। व्यावसायिक संबंधों से लाभ मिलने के योग हैं, हालांकि कार्यों में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
वृषभ राशि को भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए व्यावहारिक निर्णय लेना होगा। खानपान में संयम बरतना जरूरी होगा। कार्यों की अधिकता रह सकती है, लेकिन पहले से सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं।
मिथुन राशि के जातको को कारोबार के विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खींचतान की स्थिति बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूर गए किसी मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि का कहीं दूर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। साझेदारी के काम में मनमुटाव होने की आशंका है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है।
सिंह राशि के जातको के अधिकारों में कटौती होने से मन में मलाल रह सकता है। कोई प्रिय सूचना मिलने से खुशी होगी। पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि के जातको को मित्रों की सलाह पर अमल करने से काम आसान हो सकते हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्च होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में मनमुताबिक सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशि के जातको के जीवन में देनदारी के कारण आपसी विवाद बढ़ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और खानपान में संयम बरतें।
वृश्चिक राशि के नजदीकी लोगों के कारण कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का प्रयास करें। खास वस्तुओं का संग्रह होगा और पारिवारिक विवाद दूर होने के योग हैं।
धनु राशि के लोग पुरानी उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक विवाद दूर होने की संभावना है, लेकिन कामकाज में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
मकर राशि के रुके हुए काम पूरे कराने के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है। अज्ञात भय और चिंता दूर होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
कुंभ राशि के जीवन में अनावश्यक विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि के सामने बेहतर अवसर आ सकते हैं। धैर्य के साथ काम करना लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी।
कार्तिक कृष्ण अमावस्या और स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, मूंग, उड़द, मोठ, सरसों, अरंडी, घी और तेल के भाव में तेजी रहने का संकेत है। वहीं कपास, रूई, सूत, पाट और बारदाना के भाव में सामान्य तेजी रह सकती है।