आज का राशिफल  (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत

Daily Horoscope: शनिवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और पुराने विवादों के समाधान के संकेत दे रहा है। वहीं कुछ जातकों को वाहन चलाने और महत्वपूर्ण फैसलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 8 August 2026: शनिवार 8 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के जीवन में तरक्की, धन-लाभ और विवादित मामलों के सुलझने के मौके लेकर आ रहा है। वहीं कुछ राशियों के जातकों को अपने व्यवहार, वाहन चलाने और फैसलों में सावधानी बरतने की सख्त जरूरत रहेगी।

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर रोज हमारे जीवन, करियर, सेहत और व्यापार में कई बड़े बदलाव लेकर आती है। ऐसे में श्रावण कृष्ण दशमी और रोहिणी नक्षत्र का यह खास योग आपके रोजमर्रा के जीवन, पारिवारिक संबंधों, धन-लाभ और व्यापार पर कैसा असर डालेगा, आइए जानते हैं पूरे विस्तार से।

मेष राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने का रहेगा। लंबे समय से अटकी योजनाओं पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। मानसिक संतुष्टि और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि: सामाजिक सम्मान में होगी बढ़ोतरी

वृषभ राशि के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिल सकता है। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। नए कार्यों की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन राशि: साहस बढ़ेगा, टालमटोल से बचें

मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। जरूरी कार्यों को टालने की बजाय समय पर पूरा करें। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने से बचें। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।

कर्क राशि: व्यापार में मिलेंगे नए अवसर

कर्क राशि के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है।

सिंह राशि: मुश्किल हालात होंगे आसान

सिंह राशि के लोग अपनी सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का भी योग बन रहा है।

कन्या राशि: विरोधियों से रहें सतर्क

कन्या राशि के जातकों को टीमवर्क में सभी की राय लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। दिनभर कई ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में आर्थिक लाभ दिला सकते हैं।

तुला राशि: विवादित मामलों में मिलेगी राहत

तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर संतुलित व्यवहार अपनाने की जरूरत है। लंबे समय से अटके विवादित मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि: प्रतियोगी छात्रों को सफलता

वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि, कार्यस्थल पर सहयोगियों से सतर्क रहें और अपने कार्यों का श्रेय सुरक्षित रखें।

धनु राशि: वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात खुशी देगी, लेकिन वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता रखें। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

मकर राशि: वाणी पर रखें नियंत्रण

मकर राशि के लोगों को अपने व्यवहार और शब्दों पर संयम रखना होगा। कठोर भाषा रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे

कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। आय के नए साधन विकसित होंगे और व्यापारिक योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। हालांकि, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।

मीन राशि: कानूनी मामलों में मिलेगा लाभ

मीन राशि के लोगों के लिए कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। समय का सही प्रबंधन करने से दिन अधिक सफल रहेगा।

भाग्यांक 4221 और व्यापारिक संकेत

श्रावण कृष्ण दशमी और रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से शनिवार को तिलहन, तेल, सरसों, अरंडी, मूंगफली, घी, रूई, कपास, सूत और लकड़ी से जुड़े कारोबार में तेजी के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए निवेश और सौदे के लिहाज से दिन अनुकूल माना जा रहा है। आज का भाग्यांक 4221 व्यापार और व्यक्तिगत निर्णयों में सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO