Daily Horoscope November 5, 2026: आज शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को पुराने धन की प्राप्ति होगी तो किसी के रुके हुए काम पूरे होंगे।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
मेष राशि के जातको के निजी कार्यों को टालने से परेशानी बढ़ सकती है। विवादों से परेशान होकर काम छोड़ने का विचार मन में आ सकता है। कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि के जातको के करियर में सफलता पाने के लिए उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी और पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि के लोगों को कामकाज में टालमटोल करने से परेशानी बढ़ सकती है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। सावधानीपूर्वक कार्य करना अच्छा होगा। लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क राशि के जातको के घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दूसरों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि के लोगों को कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
कन्या राशि के जातको को मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति मिलेगी। शादी-विवाह से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि के जातको के नजदीकी लोगों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है। आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी और रोजगार संबंधी अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातको को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा और अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा।
धनु राशि के लोग घरेलू आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लंबे समय से लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। व्यापार की स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी।
मकर राशि के जातको को कानूनी मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने में सफलता मिल सकती है। कामकाज में परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। समय और परिस्थितियों को देखकर निर्णय लें। अधीनस्थ कर्मचारियों का विरोध बढ़ सकता है।
कुंभ राशि की बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराना कर्ज चुकाने की संभावना है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
मीन राशि के जातको के लिए नए व्यापारिक सौदे लाभकारी साबित हो सकते हैं। भागदौड़ करने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भूमि और भवन से जुड़े मामलों में विजय मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।