31 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष-कर्क को लाभ, सिंह की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Daily Horoscope: 31 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, पारिवारिक सहयोग और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर ला सकता है। वहीं कुछ जातकों को विवाद और यात्रा में सावधानी बरतनी होगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • 31 अक्टूबर को कई राशियों को आर्थिक लाभ के योग

  • सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता

  • जीरा, धनिया और लाल मिर्च में तेजी के संकेत

Daily Horoscope 31 October 2026: 31 अक्टूबर का दिन कई राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ, पारिवारिक सहयोग और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर लेकर आ सकता है।

कुछ राशि वालों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और विवादों से बचने की जरूरत होगी। वहीं, व्यापार में जीरा, धनिया और लाल मिर्च के भाव में तेजी के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।

मेष राशि

मेष राशि समय और परिस्थितियों के अनुसार अपनी कार्यशैली में बदलाव करना लाभकारी रहेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान से जुड़े दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यसनों से दूर रहें।

वृषभ राशि

घरेलू मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। लोगों से मेलजोल लाभकारी रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

विवादास्पद मामले सुलझेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने का डर रह सकता है, इसलिए अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि ऐसा कोई कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति और समृद्धि में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी भी काम में अधिक जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि

आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि

मित्रों से मुलाकात होगी और उनका पर्याप्त सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाओं और कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।

तुला राशि

किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से विवाद हो सकता है। मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से लाभ मिलने के योग हैं। मातृ पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रह सकती है। कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी।

धनु राशि

यात्रा के दौरान सावधानी रखें। व्यर्थ की परेशानियों और तनाव से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि

लेन-देन और व्यावहारिक समझदारी से काम करने की योजना सफल हो सकती है। अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा। धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति के योग हैं। मनोरंजक स्थल की सैर भी हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वैचारिक गतिरोध दूर होंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि

अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रूखे व्यवहार के कारण परिचित नाराज हो सकते हैं। यात्रा के दौरान उठाईगीरों से सावधान रहें। किसी पूजनीय व्यक्ति की चिंता रह सकती है।

व्यापार भविष्य

कार्तिक कृष्ण षष्ठी और आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनिया, लाल मिर्च, अजवाइन और जावित्री के भाव में तेजी रहने के संकेत हैं। चांदी, रूई, सरसों और सूरजमुखी के भाव में मंदी हो सकती है। बाजार के रुख को देखकर ही व्यापार करना लाभकारी रहेगा।

भाग्यांक: 4110

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट