Highlights:
वृषभ राशि के जातकों को पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में देरी से नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि वालों को पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
तुला राशि वालों के लिए राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।
वृश्चिक राशि वालों के खर्च बढ़ने से आर्थिक चिंता हो सकती है।
मकर राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक सुख मिलेगा।
Horoscope Today 29 November 2026: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज किसी राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी।
कहीं पारिवारिक सुख और सहयोग बढ़ेगा, तो कहीं पुराने धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ-अशुभ संकेत और व्यापार भविष्य।
मेष राशि के जातको का आज निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। प्रियजनों से मेलजोल बढ़ेगा और सहयोग की भावना बनी रहेगी। हालांकि क्रोध और आवेश में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिससे बाद में पछताना पड़े।
वृषभ राशि के लोग आज धार्मिक आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अनावश्यक कार्यों को टालना आपके लिए हितकर रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कार्यक्षेत्र में देरी होने से मिथुन राशि के जातको को नुकसान की आशंका है। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यवहारिक संबंधों में मजबूती आएगी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
कर्क राशि के आज सुख-सुविधाओं और सहयोग में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता रह सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े प्रयास सफल होने के योग हैं।
सिंह राशि के लोग पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे। निजी मामलों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। मनोरंजन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि के लोगों के स्वास्थ्य में आज गिरावट आ सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। सोच-समझकर और समय के अनुसार काम करना बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए कार्यों में खर्च हो सकता है।
तुला राशि के जातको को आज राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के जातको का आज आमदनी कम और खर्च अधिक होने से मन परेशान रह सकता है। किसी नए काम की योजना बन सकती है। दूर गए मित्र से सुखद समाचार मिलेगा। निजी कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी।
धनु राशि के जातको को कामकाज में टालमटोल करने से परेशानी बढ़ सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। हालांकि मान-सम्मान मिलने के योग हैं।
मकर राशि के जातको की आज मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। संतान के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बना रहेगा।
कुंभ राशि के लोगों को आज जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी और मित्रता के संबंध मजबूत होंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
मीन राशि के जातक आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और संतान का सहयोग मिलेगा। किसी बदलाव को लेकर किए जा रहे प्रयास सफल होने के योग हैं।
व्यापारिक भविष्य के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी और पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ और खांड के भाव में गिरावट आने के संकेत हैं। गेहूं और चावल के भाव में तेजी रह सकती है। वहीं चांदी के भाव में मंदी का योग बताया गया है। आज हाजिर बाजार में निचले भाव अधिक रहने की संभावना है।