अंक ज्योतिष (सोर्स- सोशल मीडिया)
अंक शास्त्र

Numerology: क्या होता है अंक ज्योतिष? जानें कैसे निकालें अपना मूलांक और भाग्यांक

Numerology In Hindi: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जन्मतिथि के अंक आपके व्यक्तित्व और जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं? जानें अंक ज्योतिष क्या है, मूलांक व भाग्यांक कैसे निकाले।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • मूलांक जन्म की तारीख से निकाला जाता है।

  • भाग्यांक की गणना पूरी जन्मतिथि के आधार पर होती है।

  • नामांक निकालने के लिए नाम के अंग्रेजी अक्षरों का इस्तेमाल किया जाता है।

  • मूलांक स्वभाव, भाग्यांक जीवन की दिशा और नामांक नाम से जुड़ी मान्यताओं को दर्शाता है।

Numerology Number Calculation: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जन्मतिथि के अंक आपके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं? अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी में अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन, व्यवहार, संभावनाओं और भविष्य का आकलन किया जाता है। यह प्राचीन विद्या इस मान्यता पर आधारित है कि प्रत्येक अंक का अपना विशेष प्रभाव और कंपन होता है। अंक ज्योतिष में मुख्य रूप से मूलांक, भाग्यांक और नामांक को महत्वपूर्ण माना जाता है। इन तीनों अंकों की गणना अलग-अलग तरीके से की जाती है।

आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष क्या है, इसका महत्व क्या है और आप अपनी जन्मतिथि से अपना मूलांक और भाग्यांक कैसे निकाल सकते हैं।

क्या होता है अंक ज्योतिष?

अंक ज्योतिष को हिंदी में अंकशास्त्र और अंग्रेजी में न्यूमरोलॉजी कहा जाता है। इसमें 1 से 9 तक के अंकों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, जीवन की दिशा और संभावनाओं का अध्ययन किया जाता है। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक अंक का संबंध किसी विशेष ग्रह से होता है और ग्रहों की विशेषताओं के आधार पर अंकों का विश्लेषण किया जाता है।

इस विद्या में जन्मतिथि और व्यक्ति के नाम को आधार बनाकर अलग-अलग अंक निकाले जाते हैं। इनमें मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख से, भाग्यांक पूरी जन्मतिथि से प्राप्त होता है। मान्यता है कि इन अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा जा सकता है।

अंक ज्योतिष में मूलांक का क्या है महत्व?

मूलांक को अंक ज्योतिष का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह व्यक्ति की जन्मतिथि यानी महीने की तारीख से निकाला जाता है। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक व्यक्ति के मूल स्वभाव, व्यक्तित्व, व्यवहार, सोचने के तरीके और आदतों को दर्शाता है।

मूलांक निकालने के लिए जन्म की तारीख के अंकों को आपस में जोड़कर एक अंक बनाया जाता है। यदि जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो वही मूलांक होता है। वहीं, 10 से 31 तारीख के बीच जन्म लेने वाले लोगों को दोनों अंकों का योग करना होता है।

उदाहरण:

जन्म तारीख 18 है तो 1+8 = 9, मूलांक 9 होगा।

जन्म तारीख 26 है तो 2+6 = 8 मूलांक 8 होगा।

जन्म तारीख 28 है तो 2+8 = 10 और 1+0 = 1, मूलांक 1 होगा।

इस तरह हर व्यक्ति अपना मूलांक आसानी से निकाल सकता है।

भाग्यांक कैसे निकालें? पूरी जन्मतिथि से जानें गणना का तरीका

भाग्यांक निकालने के लिए पूरी जन्मतिथि यानी तारीख, महीना और वर्ष के सभी अंकों को जोड़ा जाता है। इसके बाद प्राप्त योग को तब तक जोड़ते हैं, जब तक एक अंक प्राप्त न हो।

अंक ज्योतिष में भाग्यांक को व्यक्ति के जीवन की दिशा, कर्म और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ा जाता है।

उदाहरण:

मान लीजिए किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 20 मार्च 1998 है।

  • जन्म तारीख: 2+0 =2

  • जन्म महीना: 0+3 = 3

  • जन्म वर्ष: 1+9+9+8 = 27 यानी 2+7 = 9

  • अब तीनों का योग: 2+3+8 = 13

  • अंतिम योग: 1+3 = 4

इस प्रकार इस व्यक्ति का भाग्यांक 4 होगा।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद