Lal Kitab Remedies : हर इंसान अपने जीवन में सफलता सफलता पाना चाहता है। इसके लिए वह पूरी मेहनत और लगन से प्रयास भी करता है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिलती। साथ ही, जीवन में एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसे में ज्योतिष में बताए गए लाल किताब के कुछ उपायों को अपनाने से जीवन की बाधाएं कम हो सकती हैं और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।
लाल किताब वैदिक ज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान पर आधारित पांच किताबों का एक विशेष संग्रह है। यह किताब हमारी जन्म कुंडली को हमारे पिछले जन्म के कर्मों का आईना मानती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्रहों के दोष दूर करने के लिए कोई लंबे-चौड़े अनुष्ठान या महंगे उपाय नहीं बताए गए हैं, बल्कि दान-पुण्य और घर की चीजों से जुड़े बेहद आसान तरीके बताए गए हैं।
कार्यों में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए रात को एक कटोरी साबुत हरी मूंग की दाल भिगोकर रखें और सुबह इसे पक्षियों विशेषकर कबूतरों को डालें। कहा जाता है कि, इससे बुध ग्रह के दोष शांत होते हैं और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
यदि आपका समय बहुत खराब चल रहा है और हर काम में असफलता मिल रही है, तो शनिवार की रात लगभग 8-9 बजे के बाद अपना पुराना जूता या चप्पल पहनकर घर से बाहर निकलें। उसे किसी चौराहे पर उतारकर नंगे पैर सीधे घर आएं और पीछे मुड़कर न देखें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है।
रोज सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा गुड़ या सिंदूर डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और मान-सम्मान तथा सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं।
मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर उन्हें चोला चढ़ाएं और "ओम नमो भगवते अंजनेय महाबलाय स्वाहा" मंत्र का जाप करें। इससे संकटों से मुक्ति मिलती है।