ब्रह्म मुहूर्त में उठना  (सौ.सोशल मीडिया)
एस्ट्रो

Brahma Muhurat Upay: सुबह आंख खुलते ही कर लें ये 4 काम, मान्यता है धन की तंगी और कष्टों से मिल सकती है राहत

Brahma Muhurat: सुबह आंख खुलते ही किए गए ये 4 छोटे-छोटे काम शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इन्हें नियमित रूप से करने से धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ता है।

सीमा कुमारी

Subah Ke Chamatkari Upay:सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठना हिंदू धर्म, शास्त्रों, वास्तुशास्त्र और आयुर्वेद में भी बहुत लाभकारी माना गया है। सुबह 4 बजे से 5.30 तक का समय मंत्र जाप, ध्यान आदि करने के लिए सबसे शुभ माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में कुछ उपाय करने से जातक को कष्टों से छुटकारा मिल सकता है और कमाई बढ़ सकती है।

ब्रह्म मुहूर्त में जरूर करें ये 4 काम

धरती माता को स्पर्श कर प्रार्थना करें

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद दोनों हाथ पैर जोड़कर धरती माता से अच्छे दिन के लिए कामना करनी चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक भूमि पर पैर रखने से पहले धरती माता को सम्मान देने से शुभता बनी रहती है।

मंत्रों का जाप के साथ करें ये काम

ब्रह्म मुहूर्त में जागना सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही, इस समय उठकर गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए और अपने इष्ट देवता का भी ध्यान करें। अगर ज्यादा वक्त के लिए ऐसा करना संभव न हो तो कम से कम 10 से 15 मिनट ईश्वर का ध्यान और मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

तुलसी को दिखाएं दीपक

ब्रह्म मुहूर्त में मंत्रों का जाप और ईश्वर का ध्यान करने के बाद तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, तुलसी में जल भी अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक के कई जन्मों के पापों का नाश होता है और मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना दूध से स्नान करने के समान होता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती और जातक के जीवन में खुशहाली आती है।

ब्रह्म मुहूर्त में क्या नहीं करना चाहिए ?

ना करें किसी के साथ दुर्व्यवहार:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी किसी के साथ दुर्व्यवहार या किसी का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में अनेक तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

ना करें किसी चीज का सेवन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी कोई चीज नहीं खानी चाहिए।

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें