अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन (सोर्स- सोशल मीडिया)
एस्ट्रो

11:11 Meaning In Love: प्यार करने वालो के लिए क्यो खास है 11:11 का दिन, जानें इस तारीख का महत्व

Ravichander-Kavya Maran Chose 11:11 for Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की। जानिए 11.11 तारीख का अंक ज्योतिष में महत्व, प्यार और नई शुरुआत से इसका खास कनेक्शन।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर यानी 11.11 को शादी के लिए चुना।

  • अंक ज्योतिष में 11 को मास्टर नंबर माना जाता है, जो अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिकता से जुड़ा है।

  • 11:11 को नई शुरुआत, प्यार और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना गया है।

  • अनिरुद्ध ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा, 'My once in a lifetime, for a lifetime, 11.11'।

11:11 Date Meaning In Love And Relationships: आज म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ग्रीस में समंदर किनारे हुई इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। शादी में अनिरुद्ध आइवरी कुर्ते और वेष्टि में नजर आए, जबकि काव्या मारन ब्लश पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। दोनों के पारंपरिक और आकर्षक वेडिंग लुक की भी खूब चर्चा हो रही है।

इस शादी में जहां एक तरफ कपल के रॉयल आउटफिट और रोमांटिक तस्वीरें सुर्खियों में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी की तारीख ने भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। बता दें कि दोनों ने 11 नवंबर यानी 11.11 को शादी की है। अंक ज्योतिष में इस तारीख को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर 11.11 को इतना खास क्यों माना जाता है और प्यार, शादी तथा लव-लाइफ की नई शुरुआत से इसका क्या संबंध है?

11.11 तारीख क्यों है खास?

दरअसल 11 नवंबर की तारीख अपने खास अंकों की वजह से आकर्षक मानी जाती है। जब इसे 11.11 के रूप में लिखा जाता है, तो इसमें 11 का अंक दो बार दिखाई देता है। अंक ज्योतिष में 11 को मास्टर नंबर कहा गया है। 11.11 को अंतर्ज्ञान, आध्यात्मिक समझ, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के लिए बेहद महत्वपुर्ण माना जाता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, यह अंक व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने, खुद पर भरोसा रखने और जीवन में नए अवसरों को अपनाने की प्रेरणा देता है। यही वजह है कि कई लोग 11.11 की तारीख को किसी खास काम की शुरुआत के लिए शुभ मानते हैं।

11:11 का क्या अर्थ है?

11:11 को मुख्य रूप से एक 'एंजेल नंबर' और आध्यात्मिक संकेत के रूप में जाना जाता है, जिसे सकारात्मक बदलाव, नई शुरुआत और इच्छाओं के पूरा होने का प्रतीक माना जाता है।

नंबर 1 को नई शुरुआत और स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने का संकेत माना जाता है। जब यह अंक चार बार (11.11) एक साथ आता है, तो इसे जीवन में नए और सकारात्मक अध्याय की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जाता है।

मेनिफेस्टेशन और इच्छाएं

ज्योतिषीय मान्यताओं में 11:11 को दो लोगों के बीच गहरा तालमेल, आपसी समझ और जीवनभर के साथ का संकेत भी माना जाता है। इसलिए यह दिन दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है और दो प्रेमी अपने नए जीवन की शुरूआत के लिए इस दिन को बेहद भाग्यशाली मानते है।

बार-बार 11:11 समय दिखाई देने का क्या मतलब है?

ऐसा माना जाता है कि जब आपको बार-बार घड़ी में या कहीं और 11:11 दिखाई देता है, तो यह ब्रह्मांड या आपके अभिभावक देवदूतों की तरफ से एक संदेश है। जो यह बताता है कि आप सही रास्ते पर हैं। इस समय को ब्रह्मांड के साथ जुड़ने का सबसे शक्तिशाली क्षण माना गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार 11:11 पर जो विचार आपके मन में होते हैं, वे तेजी से हकीकत में बदल सकते हैं। डिजिटल घड़ी में जब 11 बजकर 11 मिनट होते हैं, तो कुछ लोग इस समय अपनी मनोकामना मांगते हैं।

अनिरुद्ध और काव्या ने क्यों चुना 11 नवंबर की तारीख?

शादी हर कपल की जिंदगी का बेहद खास पल होता है, खासतौर पर तब जब वे प्रेम विवाह कर रहे हों। ऐसे में किसी यादगार तारीख पर विवाह करना इस दिन को और भी खास बना देता है। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने भी 11 नवंबर को शादी करके इस तारीख को अपनी जिंदगी की यादगार तारीख बना लिया।

अनिरुद्ध ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'My once in a lifetime, for a lifetime 11.11'। इस कैप्शन का मतलब है कि जिंदगी में एक बार मिलने वाला वह खास इंसान, जिसके साथ पूरी जिंदगी बितानी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अरविंद केजरीवाल! बेटी हर्षिता को भी दी जान से मारने की धमकी, मांगी बड़ी रकम

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन