भारत एक ऐसा देश है जहाँ अलग-अलग मौसम के हिसाब से आप यहां के अलग-अलग हिस्सों में घूम सकते हैं. यहाँ की खूबसूरती का कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता। भारत में ऐसे कई जगह हैं, जहाँ जाकर आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। तो ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों के साथ छुट्टी कही खास जगह पर जाके बिताना चाहते हैं, तो ज़रूर जाएं इन जगहों पर...
ऋषिकेश की खूबसूरती का कोई मोल ही नहीं है। यह उत्तर भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित है और इसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड’ के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ की ठंडी हवाएं बेहद सुकून देती हैं। तो अगर कभी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहाँ ज़रूर जाएँ।
भारत में कई हिल स्टेशन है, उनमें से एक खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन भी है। जिसे औपनिवेशिक शासन के दौरान सैन्य सेना के रूप में स्थापित किया गया था। अगर आप धार्मिक हैं, तो आप यहां युगों पुराने कलेश्वर मंदिर को देख सकते हैं। पहाड़ी के ऊपर से गढ़वाल के खूबसूरत नज़रों का मज़ा भी लिया जा सकता है, आप चाहें तो इन्हें अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
देवप्रयाग, उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले का प्रमुख धार्मिक स्थान है। "अलकनंदा" और "भागीरथी" नदियों के संगम पर स्थित, इस शहर को संस्कृत में "पवित्र संगम" के नाम से संबोधित किया गया है। सातवीं सदी में देवप्रयाग ब्रह्मपुरी, ब्रह्म तीर्थ और श्रीखण्ड नगर जैसे कई अलग अलग नामों से जाना जाता था। "उत्तराखण्ड के रत्न" के नाम से मशहूर यह शहर प्रसिद्ध हिंदू संत देव शर्मा के नाम पर रखा गया है।