आर्टिकल

जरीन खान एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान ने बदल दी उनकी जिंदगी

सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जरीन खान अपना जन्मदिन 14 मई को मनाती हैं। फिल्म 'वीर' में सलमान खान के साथ नजर आईं अभिनेत्री जरीन खान को सभी ने एक्ट्रेस कटरीना कैफ समझ लिया था। जरीन खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता सलमान खान की फिल्म से की थी। जरीन खान हमेशा से ही बेहद जिम्मेदार और मजबूत रहीं हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे और शायद यही वजह है कि अब उन्हें किसी की बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। जरीन खान और उनकी फिल्मों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि जरीन की मुलाकात सलमान खान से कैसे हुई। जरीन खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उन से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

जरीन खान जब 12वीं क्लास में थीं, उन्हें बोर्ड में 96% नंबर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट भी पहले अटेम्प्ट में पास कर लिया थाl वह भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैl जरीन जब 12वीं क्लास में थी तभी उनके  माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी जरीन के कंधे पर आ गई थी। जरीन एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन पिता के जाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी थी।इसलिए जरीन को अपनी पढ़ाई के बीच कॉल सेंटर में काम कर अपना परिवार संभालना पड़ा। 

जब जरीन ने कॉल सेंटर में काम करती थी तब उस वक्त उनका वजन 100 किलो से भी ज्यादा था। जरीन ने कॉल सेंटर में काम करने के साथ ही अपना वजन घटाने के लिए कोशिश शुरू कर दी। कॉल सेंटर के अलावा जरीन खान ने कई प्रदर्शनियों में एक प्रमोटर के तौर पर भी काम किया। जब उस काम में भी जरीन का मन नहीं लगा तो उन्होंने फैसला किया कि एयर होस्टेस बन जाएं।

बस फिर क्या था वो एयर होस्टेस बनने की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने सारे राउंड क्लियर कर लिए। सिर्फ आखिरी राउंड बचा था कि इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हो गई। सलमान खान अपनी फिल्म 'युवराज' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर जरीन खान पर पड़ी। सलमान की टीम ने जरीन खान से उनकी अगली फिल्म के लिए संपर्क किया। इतने बड़े स्टार का ऑफर जरीन खान मना नहीं कर पाईं और उन्होंने फिल्म में आने के लिए हां कर दिया।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही