आर्टिकल

अजब-गजब: इस लड़की को सांप से है प्यार, Video में हरकतें देख आप भी हो जाएंगे हैरान

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली. बीते कुछ समय से सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक लड़की को अपने एक पालतू सांप (Python Video) से लिपटते देखा जा सकता है। इस वीडियो को 'royal_pythons_' यूजर ने इंस्टाग्राम पर "लव माय स्नेक!" इस कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है। अब तक इसे करीब 9,500 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

इस खौफनाक और रोचक वीडियो में एक लड़की को अपने पालतू सांप के साथ सोफे पर आराम से चिल करते हुए देखा जा सकता है। इस विडियो में जब सांप का छोटा सिर लड़की के मुंह के पास था, तो उसने उसकी ठुड्डी को बड़े प्यार से चूमा और उसका मुंह आश्चर्य से खुल गया। इस इतय देख लड़की ने भी अपने सांप के हैरान चेहरे की नकल की।

इतना ही नहीं इसके बाद महिला फिर हंसी और अपने सांप को बड़े प्यार से कहा, "आई लव यू", और उसे फिर से चूमा। तभी सांप ने आराम से अपना मुंह खोला और बंद कर लिया। फिर सांप ने प्यार से अपना सिर लड़की के गाल पर टिका दिया और इस तरह जताते हुए हिला कि वह उसे भी प्यार करता है। लड़की ने तब अपने पालतू जानवर के मनमोहक हावभाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "Awww।"

ये रहा वीडियो:

इस वीडियो को देख लोग बहुत खुश हुए और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। जहाँ एक एक यूजर ने लिखा, " अब तो विश्वास नहीं हो रहा है कि एक सांप इतना भी क्यूट और प्यार करने वाला हो सकता है।" वीडियो को गौर से देखें तो ये साफ़ पता लगता है कि महिला के गले में जो सांप हैं वो एक एक अजगर है।

ये हरकतें हो सकती हैं खतरनाक 

इधर विशेषज्ञों का कहना है कि अजगर कभी भी किसी के पालतू नहीं हो सकते हैं वो अपने शिकार को निगलने से पहले उसके चारो तरफ लिपटते हैं उनकी लंबाई चौड़ाई नापते हैं ताकि उस हिसाब से अपनी मांसपेशियों को उस आकार में फैला सके, और सामने वाले को अपना शिकार बना सकें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज