आर्टिकल

वसंत गिते और सुनील बागुल शिवसेना में शामिल

प्रभाकर दुबे

नाशिक. अंदरूनी कलह को लेकर पूर्व विधायक वसंत गिते और शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख सुनील बागुल भाजपा में गए थे। वहां पर भी अंदरूनी कलह होने के बाद इन दोनों नेताओं ने शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए। शिवसेना नेते संजय राउत की मौजूदगी में नाशिक में उन्होंने शिवसेना में प्रवेश किया। राउत ने भगवे रंग की शाल देकर दोनों का शिवसेना में स्वागत किया। इन दोनों नेताओं के शामिल होने से नाशिक में  शिवसेना को अधिक ताकत मिलेगी। 

भाजपा में शुरू राजनीति के चलते गिते और बागुल अलग हो गए थे। बागुल की मां भिकुबाई बागुल और गिते के पुत्र प्रथमेश गिते को उपमहापौर पद दिया गया था, परंतु इससे दोनों नेता खुश नहीं थे। 

गिते ने 'मिसल पार्टी' देकर दिया था संकेत

गिते ने 'मिसल पार्टी' देकर अन्य पार्टी में प्रवेश करने के संकेत दिए थे। इसके बाद सांसद संजय राउत से चर्चा हुई। इसके बाद गिते और बागुल 'वर्षा' निवास स्थान पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा की। तत्पश्चात दोनों नेता शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए। 

कई पुराने शिवसैनिक वापस आ रहे है

नाशिक में राजनीतिक प्रवाह बदल रहा है. अनेक पुराने शिवसैनिक वापस आ रहे है। नाशिक शहर एक बार फिर शिवसेना का बालकिल्ला करने की जिम्मेदारी इन दोनों नेताओं को देने की बात भी राउत ने की।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी