Pic: Social Media 
आर्टिकल

उत्तराखंड: चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफॉर्मर फटा, 15 लोगों की मौत, कई झुलसे

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/देहरादून. जहां बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड (Uttrakhand) में भयंकर बारिश हो रही है। वहीं यहां के चमोली (Chamoli) में बाढ़ और बारिश का अब जबरदस्त कहर देखा जा रहा है। लेकिन आज यानी बुधवार को जिले में अलकनंदा नदी (Alaknanda River) के तट पर एक भयंकर हादसा हुआ है। दरअसल यहां ट्रांसफॉर्मर फटने के चलते और फिर करंट लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब 15 लोगों की मौत हुई है।

मामले पर चमोली SP परमेंद्र डोभाल ने बताया कि, चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

वहीं घटना पर ADG वी. मुरुगेसन, ने बताया कि, करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। इसमें 20 से अधिक लोग झुलसे हैं। खबर के अनुसार पहले ट्रांसफर्मर फटा, जिसके बाद यहां से निकला करंट सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में फैल गया। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को फिलहाल पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन