File Photo 
आर्टिकल

UP: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पेड़ से टकराई, 10 की दर्दनाक मौत, 7 घायल, CM ने जताया शोक

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/पीलीभीत. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, वहीं 7 अन्य घायल हुए हैं। उक्त हादसा थाना गजरौला के पूरनपुर हाईवे पर हुआ है, जहाँ तेज रफ़्तार पिकअप एक गाडी पेड़ से टकरा गई है।  

घटना की वजह, ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया हैह। इस भयंकर सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद ही DM,SP और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे हैं। 

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालामुड़ की बताई जा रही है। यहां हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है।  इस हादसे के दौरान 8 लोगों की मौके पर ही दर्नाक मौत हो गई।  सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत अपना रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जैसे तैसे जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं इस इलाज के दौरान दो अन्य ने भी दम तोड़ दिया है।  वहीं 7 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।  मामले की पुलिस अपनी तरफ से तफ्तीश कर रही है।  

CM योगी ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना गहरा शोक जताया है।उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  साथ ही CM योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के जरुरी निर्देश दिए हैं। 

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?