Pic: Social Media 
आर्टिकल

UP: 'सारस और आरिफ' की दोस्ती पर लगा ग्रहण, वन विभाग ने पक्षी विहार भेजा

राहुल गोस्वामी

अमेठी (उप्र), अमेठी (Amethi) जिले में एक युवक के घर पर एक सारस उसके दोस्त की तरह रह रहा था क्योंकि एक बार घायल होने पर इस पक्षी की उसने जान बचाई थी। लेकिन अब वन विभाग ने इस सारस को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया है।

प्रभागीय वन अधिकारी डी.एन. सिंह ने बुधवार को बताया कि अमेठी के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ के पास रह रहे सारस को पक्षी विहार में भेजने के लिए विभाग की एक टीम ने उससे मुलाकात कर सहमति ली थी। उन्होंने बताया कि सारस को मंगलवार को रायबरेली के ऊंचाहार समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया गया है।

उनके मुताबिक, प्रकिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। गौरतलब है कि अमेठी जिले के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक सारस घायल हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने घर ले आया था और उसकी देखभाल की। धीरे—धीरे सारस पूरी तरह ठीक हो गया और आरिफ के साथ ही रहने लगा। आरिफ और सारस के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आए थे। 

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश