आर्टिकल

बांधवगढ़ में फिर टाइगर ने किया अटैक, वन विभाग के 2 कर्मचारी घायल

राहुल गोस्वामी

उमरिया: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (Bandhavgarh National Reserve) में एक बाघ (Tiger Attack) के हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना हाल में क्षेत्रीय लड़ाई में एक बाघ की मौत के बाद एक घायल बाघ की तलाश के दौरान शनिवार को हुई।

वन विभाग के उपमंडल अधिकारी फतह सिंह निनामा ने बताया कि घायल बाघ की तलाश कर रहे एक दल पर बीटीआर के पनपाठा रेंज में बाघ ने हमला किया और इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि वे घास के सूखने और बाघ के उसमें छिपने के कारण इलाके में बाघ की मौजूदगी को भांप नहीं सके। अधिकारी ने कहा कि दोनों घायल कर्मचारियों का मानपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हो रहा है। राज्य में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना समेत कई बाघ अभयारण्य हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा