Pic: Social Media 
आर्टिकल

मुंबई: नामी पांच सितारा होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगी 5 करोड़ की फिरौती भी

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के बेहतरीन पांच सितारा ललित होटल (Hotel Lalit) को बम से उड़ाने की एक धमकी दी गई है, ऐसा सूत्रों का कहना है। वहीं पुलिस में दर्ज शिकायत के मानें तो होटल मालिक से 5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। ऐसा भी कहा गया है कि, पैसा नहीं देने पर होटल में 4 जगहों पर बम प्लांट करने की धमकी मिली है।

घटना के अनुसार बीते सोमवार को पांच सितारा ललित होटल को एक फर्जी फोन कॉल आया, जिसमें उसकी बिल्डिंग में कई विस्फोटों को रोकने के लिए पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

इतना ही नहीं, इस अज्ञात फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि ललित होटल में चार स्थानों पर बम रखे गए थे और धमकी दी थी कि अगर होटल प्रबंधन ने उन्हें 5 करोड़ रुपये की फिरौती देने से इनकार किया तो उन्हें उड़ा दिया जाएगा और जगह के परखच्चे उड़ा दिए जाएंगे। हालांकि, यह एक अफवाह निकली क्योंकि सुरक्षा जांच के दौरान होटल में कहीं भी किसी तरह का बम नहीं मिला। फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा